देहरादून 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग गुरु शहनवाज को कोरोना वॉरियर्स के रूप में सम्मानित किया गया

देहरादून, आज 21 जुलाई को विकास नगर में शाहनवाज योग सेंटर के योग गुरु शाहनवाज को सम्मानित किया।
जैसा कि आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है,वहीं विकास नगर में शाहनवाज योगा सेंटर के संचालक व योग गुरु शाहनवाज को पी,के,डी (पुलिस के द्वारा मैगजीन) की और कॉंग्रेस के प्रदेश महासचिव पी,के अग्रवाल द्वारा कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित किया गया।योग गुरु शाहनवाज ने बताया कि आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि करोगे योग तो रहोगे निरोग,उन्होंने बताया कि जैसा कि कोरोना कोविड 19 ने पूरे दुनिया को बंद घरों में बंद होने को मजबूर कर दिया है।और सरकार के आदेश के अनुसार योगा सेंटर बन्द पड़े हैं।वहीं शाहनवाज योगा सेंटर सोशल डिस्टनसिंग का अनुपालन करते हुए अपने प्रशिक्षकों को घर बैठे योग सिखा रहे हैं।उन्होंने ये भी बताया कि योगा करने से घुटनो के दर्द,जोड़ो के दर्द,गर्दन के दर्द,शूगर जैसी कई बीमारियों से बचा जा सकता है।और योग द्वारा हिमुनिटी को बढ़ाया जा सकता है,जिससे कोरोना जैसी बीमारी से बच सकते हैं।आज योग दिवस पर काँग्रेस के प्रदेश महासचिव पी,के,अग्रवाल ने शाहनवाज को बधाई देते हुए,कहा कि योगा करने से लोगों को स्वस्थ और फ्रेशनेस महसूस होती है।और ब्लड प्रैशर,डायबिटीज,कमर में दर्द,व कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है,



