देहरादून l जरूरतमंदों को राशन वितरण करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह

“पुलिस के द्वारा”हिंदी मैगजीन के संवादाता दीपक सैलवान,
देहरादून।शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज राजपुर विधान सभा में राजीव गांधी कांपलेक्स डिस्पेंसरी रोड देहरादून में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ किये जा रहे राहत व बचाव कार्यों का निरीक्षण कर क्षेत्र के जरूरत मन्दो को सूखा राशन वितरण किया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के इस संकट के दौर में आज प्रदेश सरकार कहीं कुछ करती हुई दिखाई नहीं दे रही है,आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा अपने निज़ी संसाधनों से गरीब जरूरतमन्दों को खाद्यान्न किट,पके हुये भोजन के साथ-साथ वायरस से बचाव के लिये मास्क, ग्लब्स,सेनिटाइज़र भी उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस भीषण संकट की घड़ी में कोरोना फाइटर्स के रूप में कार्य कर रहे कांग्रेस पार्टी के सभी साथी बधाई के पात्र हैं।इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार,महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा,दीवान सिंह तोमर, अशोक वर्मा,अर्जुन सोनकर,निखिल कुमार, सुनील बांगा,देविका रानी, मुकेश सोनकर,अशोक अग्रवाल,दीपक चौहान, मालती देवी,कमर खान, मनीष भाटिया,तारा नागपाल,प्रवीण बांगा, शेखर कपूर,प्रवीण अरोड़ा व आदि मौजूद रहे।




