धनोल्टी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाते धनोल्टी प्रभारी रवि बांगिया व बंसल।

रविवार 14 सितम्बर को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए युवा
रविवार धनोल्टी में एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसने आम आदमी पार्टी के धनोल्टी प्रभारी रवि बांगिया ने धनोल्टी क्षेत्र के लोगो को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई जिसमे क्षेत्र की जनता ने खुशी खुशी आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेकर केजरीवाल की दिल्ली मॉडल को लेकर बैठक की गई तो सभी लोगो ने आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड में विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।सबका कहना है कि आम आदमी पार्टी आम आदमी की पार्टी है।किसी जाति धर्म की राजनीति ना करके विकास की बात करती है और दिल्ली में जो कहा वो करके दिखाया जिससे उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी की लहर शुरू हो गई है।जिसके कारण रोज आम आदमी पार्टी का परिवार बढ़ रहा है।वहीं धनोल्टी प्रभारी रवि बांगिया ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल के काम को देखकर लोग आम आदमी पार्टी में लगातार जुड़ रहे है।दिल्ली में हो रहे कार्ये जैसे सरकारी स्कूलों का सुधार पानी,बिजली,शिक्षा,चिकित्सा पर जो काम किये गए है वो तारीफे काबिल हैं,उन्होंने ये भी कहा कि अगर आम आदमी की सरकार उत्तराखंड में बनती है तो जो सुविधा दिल्ली में जनता को मिल रही है।वो सुविधा हमारे उत्तराखंड प्रदेश में भी शुरू की जाएगी।सदस्य्ता ग्रहण करने वालो में जयपाल सिंह परमार,अर्जुन भंडारी,परवीन असवाल, राजेश राणा,राजपाल भंडारी,प्रदीप असवाल,कविता परमार,गुड्डी देवी,सुचिता भंडारी सहित अन्य साथियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की सदस्यता ग्रहण कराने में धनोल्टी प्रभारी रवि बांगिया,धर्मेन्द्र बंसल,मैक्स आदि शामिल थे।




