नशे की लत में पढ़ा लड़का करने लगा चोरी-चकारी पर्स छीनकर भागा था महिलाओं का पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के द्वारा हिंदी मैगजीन के रिपोर्टर अजय दत्ता देहरादून उत्तराखंड
थाना नेहरू कॉलोनी*
दिनांक 05-09-2018 को वादी श्री आलोक ध्यानी पुत्र श्री राजेंद्र प्रसाद ध्यानी निवासी चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग धर्मपुर देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर अपनी पत्नी राजू उर्फ रजनी ध्यानी का पर्स अज्ञात स्कूटी सवार चालक द्वारा छीन लेने के संबंध में सूचना अंकित कराई गई। उक्त सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मुकदमा अपराध संख्या 239/18 धारा 356 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी डालनवाला महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी द्वारा घटना के अनावरण हेतु एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा सुरागरसी, पतारसी करते हुए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरो से फुटेज निकाली गई। घटनास्थल के पास संधिक्त एक स्कूटी सवार का होना प्रकाश में आया। उक्त स्कूटी सवार की तलाश हेतु विभिन्न जगहों पर मुखबिर मामूर किए गए। आज दिनांक 12-9-2018 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त *योगेश पवार पुत्र संदीप पवार निवासी दीपनगर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून* को शांति विहार के पास से छीने गए माल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त योगेश द्वारा अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह नशे का आदी है व 6 महीने से नशा मुक्ति केंद्र में था, नशे की लत लगने के कारण उसके द्वारा राह चलती महिलाओं के पर्स छीनना शुरू किया गया। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की जनता द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
*अपराध का तरीका*
अभियुक्त द्वारा चलती स्कूटी से राह चलती महिला का पर्स छीन कर भाग जाना।
*अभियुक्त से बरामद सामान*
1- एक जोड़ी पाजेब चांदी की
2- ₹ 2200/- नगद
3- एक घड़ी पीली धातु की
4- एक घड़ी timex की
5- रजनी ध्यानी के कागजात
6- स्कूटी
*पुलिस टीम*
1- श्री राजेश साह, प्रभारी निरक्षक नेहरुकोलोनी
2- उ0नि0 राकेश शाह, व0उ0नि0, नेहरुकोलोनी
3- उ0नि0 योगेश पांडेय, प्रभारी चौकी बाईपास
4- उ0नि0 सचिन पुंडीर, प्रभारी चौकी जोगीवाला
5- का0 अजय
6- का0 आशीष
7- का0 संदीप कुमार
थाना नेहरू कॉलोनी।