नहीं रहे भाजपा विधायक हबंस कपूर,भाजपा व समर्थकों मेँ शोक कि लहर।

रिपोर्टर दीपक सैलवान
शोक समाचार
नहीं रहे भाजपा विधायक हबंस कपूर,भाजपा व समर्थकों मेँ शोक कि लहर।
देहरादून, आज सुबह भाजपा के कैंट विधानसभा से विधायक हबंस कपूर का ह्रदय गति रुक जाने से देहांत हो गया। हबंस कपुर भाजपा के सबसे पुराने विधायक थे।उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखण्ड मेँ कई बार विधायक रहे।उत्तराखंड मेँ दो बार मंत्री व एक बार विधानसभा अध्यक्ष भी रहे।कपूर व्यवहार कुशल और लोगों को प्यार करने वाले विधायक थे। क्षेत्र कई जनता के दुःख सुख मेँ शामिल होने वाले विधायक हबंस कपूर ने कभी अमीरी ग़रीबी का भेद भाव नहीं रखा।अगर किसी गरीब व्यक्ति के कोई हादसा या कोई घटना घट जाती थी।
तो हबंस कपूर सबसे पहले पीड़ित परिवार के घर पहुंच जाते थे। और कभी पीड़ित परिवार के घर जाकर अपने सम्मान के लिए कुर्सी का इंतजार नहीं करते थे आम लोगों की तरह निचे बैठ जाते थे।ऐसे कुशल व्यवहार के धनी विधायक का जाना जनता के लिए और भाजपा के लिए बहुत बड़ी शती है। लेकिन अब भाजपा से कौन होगा।कैंट विधानसभा से विधायक किसे चुनेगी भाजपा और किसे पसंद करेगी क्षेत्र की जनता क्योंकि दावेदार तो कैंट विधानसभा से बहुत है।खुद उनके बेटे अमित कपूर जोकि कई वर्षो से भाजपा मेँ कार्य कर रहे हैं।इनके अलावा भाजपा की दबँग और कई बार की पार्षद अमिता सिंह,कर्मठ जुझारू योगिन्द्र सिंह पुंडीर व बहुत लम्बी चौड़ी लिस्ट हैं। लेकिन भाजपा का कौन होगा उमीदवार,क्या 2022 के चुनाव से पहले होगा उपचुनाव और कौन होगा उम्मीदवार किस पर खेला जायेगा ये दांव।