FeaturedNational NewsUttarakhand News
नेहरू जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेश द्वारा ऑक्सीजन बैंक शुरू किया व राशन सामग्री वितरित किए

UK / देहरादून

UK / देहरादून
प्रीतम सिंह ने कहा कि, 15 अगस्त 1947 को भारत के आजाद होने तथा भारत-पाकिस्तान त्रासदीपूर्ण बंटवारे के समय उन्होंने देश की बागडोर संभाली और देश को विकास की राह पर ले जाने का कार्य किया। उन्होंने आजादी के बाद देश के विकास के लिए कई पंचवर्षीय योजनाएं आरंभ की और देश को गुलामी के अंधकार से निकालकर विकास के मार्ग की राह दिखाई, उन्होंने विश्व को पंचशील का सिद्धांत दिया। गुरुवार को आयोजित रक्तदान शिविर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते प्रदेश भर में मास्क, सैनिटाइज़र, रक्तदान शिविर, सामग्री वितरण आदि आयोजित कर श्रद्धांजलि दी जा रही है।उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपने-अपने स्तर से समाज में सहयोग करने की अपील की है। इस मौके पर पछवादून अध्यक्ष संजय किशोर ने सभी से कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम व नियंत्रण के लिए जनजागृति अभियान चलाने व मास्क का प्रयोग करने के साथ ही उचित सामाजिक दूरी बनाये रखने का आह्वान किया है। संजय किशोर जी ने बताया की आज सहसपुर के कुल्हाल में राशन सामग्री व् प्रेम नगर में ऑक्सीजन बैंक की शुरुआत कर हम सभी ने नेहरू जी को श्रृद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, जिला अध्यक्ष देहरादून संजय किशोर, पूर्व प्रमुख असलम खान, ग्राम प्रधान सलीम अहमद दिलशाद नदीम, सोशल मीडिया विभाग विधानसभा अध्यक्ष रिंकू कनौजिया आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे.