पुलिस का बड़ा खुलासा बंद घरों की रेकी कर उन्हें बनाते थे टारगेट चोरी का माल बरामद किया

पुलिस के द्वारा हिंदी मैग्जीन के रिपोट्र सुरेन्द्र दत्त जोशी व ईलम सिहं व गजमफर खान विकास नगर देहरादून उत्तराखंड
थाना विकासनगर
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया एवम श्रीमान क्षेत्राधिकारी विकासनगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण मे शिशुपाल सिंह नेगी प्रभारी निरीक्षक विकासनगर के नेतृत्व मे व.उ . नि . बलदेव सिंह के साथ विकासनगर क्षेत्र में विगत दिनों घटित हुई चोरी , नकबजनी की घटनाओ के अनावरण हेतु एक पुलिस टीम का गठन किया गया तथा गठित पुलिस टीम को आवश्यक-दिशा निर्देश निर्गत किये गये ।
आज दिनांक 06. 06 . 2018 को कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु स्थानीय स्तर पर मुखबिर तंत्र को मामूर करते हुए क्षेत्र में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये व अपराधियो के सम्बन्ध मे महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करते हुए गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र मे पूर्व में जेल गये अपराधियो व बाहरी व्यक्तियो के सत्यापन की कार्यवाही करते हुए क्षेत्र मे बढती नकबजनी व चोरी की घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियो / वाहनो की चैकिंग करते हुए थाना क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही कर थाना क्षेत्र में प्रभावी गस्त की जा रही थी कि दौराने गस्त मुखविर ने आकर सूचना दी कि दो व्यक्ति बंशीपुर हरबर्टपुर में संदिग्ध अवस्था में घूम रहें है तथा बन्द मकानो की रेकी कर रहे हैं व चोरी करने की फिराक में है यदि आप जल्दी जायें तो वे पकड़े जा सकतें हैं । इस सूचना पर विश्वास कर मैं व. उ . नि . बलदेव सिंह मय हमराह उ. नि . रामनरेश शर्मा चौकी प्रभारी हरबर्टपुर , उ . नि . प्रमोद कुमार सर्वलांस प्रभारी विकासनगर , कानि 176 जावेद , कानि . 310 गीतम , काजि . 595 मैराज आलम , कानि . 1571 जितेन्द्र व कानि . 1098 नीरज को मकशद बताकर हमराह लेकर बंशीपुर की गलियों में घुम- घुमकर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश करने लगे कि जैसे ही हम अनुसूचित जनजाति हाईस्कूल बंशीपुर वाली गली के पास पहुंचे तो दो संदिग्ध व्यक्ति हमारी ओर आते दिखायी दिये जो हम पुलिस वालो को देखकर एकदम सकपकाकर पीछे मुड़कर तेज कदमो से वापस स्कूल की ओर चलने लगे इन व्यक्तियों की गतिविधि पर शक होने पर हमारे द्वारा एकदम दौड़कर घेर घोटकर बंद पड़े बालाजी अस्पताल के सामने पकड़ लिया । पकडे जाने पर इनसे संदिग्ध अवस्था में घुमने का कारण पूछा तो इधर उधर की बातें करने लगे इनसे इनके नाम पता पूछा तो पहले ने अपना नाम रुकशान उर्फ शेफअली उर्फ टांका पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम कुब्जा थाना विकासनगर देहरादून उर्म 22 वर्ष तथा दूसरे ने अपना शहनवाज उर्फ सोनू पुत्र इमरान निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना मिर्जापुर जिला सहारनपर उप्र उम्र 22वर्ष बताया रुकशान की जामातलाशी लिवायी गयी तो रुकशान उपरोक्त के दाहिने हाथ में लिये सफेद प्लास्टिक के कट्टे के अन्दर लपेटी हुयी एक लोहे की गैती बिना हत्थे बरामद हुई तथा शहनवाज उपरोक्त की पहनी जिन्स पैंट की अगली दाहिनी जेब से एक सफेद व गोल्डन रंग का OPPO कम्पनी का मोबाइल फोन बिना सिम का बरामद हुआ । बरामद गैती व मोबाइल फोन के बारे में दोनो से पूछा गया तो दोनो ने एक राय होकर बताया कि साहब हम दोनो ने यह मोबाइल पिछले महीने रेशम बाग डाकपत्थर से एक बन्द घर से चोरी किया था जिसमें हमें कुछ जेवर व पैसे भी मिले थे इसके अलावा हमने विकासनगर क्षेत्र में और घरो में भी चोरियां की थी जिसमें हमें कछ सामान , जेवर और पैसे मिले थे हम इसी गैती से बन्द घरो के ताले तोड़कर चोरी कर लेते हैं आज भी हम इधर बन्द घरों की रेकी कर रहे थे कि आपने पकड़ लिया । शहनवाज उपरोक्त के कब्जे से बरामद मोबाइल पर मुझ व. उ . नि . दारा * # 06 # डायल कर IME । No चैक किया गया तो इसके । IMEI No . 1 . 865513033631538 व No-2 . 865513033631520 है , जिनका मिलान थाना हाजा पर पंजीकृत मु . अ . सं . 189 / 18 धारा 380 भादवि में चोरी गये मोबाइल फोन के IMEI No . से होता है जिसकी विवेचना उ . नि . रतन सिंह दारा सम्पादित की जा रही हैं । चूंकि रुकशान व शहनवाज उपरोक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त सम्बन्धित माल व घटना में प्रयुक्त गैती बरामद हुयी है तथा दोनो के द्वारा संयुक्त रुप से उक्त चोरी करना स्वीकारा गया है अतः अभियुक्तगणो को कारण गिरफ्तारी अन्तर्गत धारा 380 / 411 भादवि बताकर गिरफ्तार किया गया। अभिoगण से गहनता से पूछताछ की गई तो अभिoगण द्वारा बताया गया कि हम लोगों के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नही है तथा मेहनत मजदूरी से घर का खर्चा पूरा नही हो पाता है जिस कारण हम दोनो मिलकर दिन एवं रात्रि में बन्द घरों को निशाना बना कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगे। जिसमें अभिoगण दवारा बताया गया कि उनके द्वारा विगत कई माह से हरबर्टपुर , विकासनगर , डाकपत्थर , व नयागांव आदि क्षेत्रो से कई घरों से चोरी की गई है जिसमें चोरी का सामान उनके द्वारा रुकशान के कमरे ग्राम कुंजा में रखा हुआ है जिसमे गठित पुलिस टीम द्वारा अभि0 की निशादेही पर उनके कमरे ग्राम कन्जा से निम्न लिखित चोरी का सामान बरामद कर निम्न लिखित मुकदमो का शतप्रतिशत अनावरण किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि अभिoगण दवारा दिनांक 05 . 11 . 17 को डॉक्टरगंज विकासनगर से वादी श्री प्रीतम सिंह चौहान पुत्र मेजर सिंह चौहान निवासी पुल नं01 डॉक्टरगंज विकासनगर के घर से , दिनांक 20/03/18 को सैपियंस स्कूल जीवनगढ़ विकासनगर में वादी श्री डॉक्टर मितुल यादव पुत्र स्व . श्री सुनील यादव निवासी जीवनगढ़ विकासनगर के घर से , दिनांक 07 . 04 . 18 को रेशमबाग जीवनगढ मे वादी श्री मोहित यादव निवासी जीवनगढ़ विकासनगर के घर से , दिनांक 18/04/18 को मित्र कॉलोनी हरबर्टपुर विकासनगर से वादी श्रीमती जानकी पाण्डे निवासी मित्रलोक कॉलोनी हर्बटपुर विकासनगर के घर से दिनांक 03 . 05 . 18 को भट्टारोड़ विकासनगर से वादी श्री हरवंश सिंह निवासी भट्टारोड विकासनगर के घर से तथा दिनांक 03 . 05 . 18 को मित्रलोक कॉलोनी हरबर्टपर से बालिकी श्रीमती धनमती कटैत निवासी मित्रलोक कालोनी हरबर्टपुर विकासनगर के घर से एंव दिनांक 04 . 04 . 18 को ग्राम भूड़पूर नयागांव से वादी श्री अशोक निवासी ग्राम भूड़पुर नयागांव थाना पटेलनगर देहरादून से उक्त तिथियो को चोरी की गई थी जिसमे सभी अभियोगो मे अभि0गण द्वारा चोरी की गयी ज्वैलरी , एल. ई. डी . टीवी . व मोबाइल फोन अभिoगण के कब्जे से बरामद किया गया । जिस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थानो को भी सूचित किया गया है । अभि0गण शातिर किस्म के अपराधी है जो एक साथ मिल कर विकासनगर व देहरादून में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं अभि0 गण पूर्व मे भी कई अभियोगो मे जेल गये है जिनके विरुद्द हिमाचल प्रदेश में भी अभियोग पंजीकृत होना प्रकाश मे आया हैं जिस सम्बन्ध में जानकारी हासिल की जा रही है । उक्त अभियोगों के कुशल अनावरण करने पर स्थानीय जनता व मीडिया तथा उच्चाधिकारी गण द्वारा स्थानीय पुलिस की भूरी – 2 प्रशंसा की गई है व जनता में पुलिस के प्रति विश्वासभाव बढ़ा है । अभिoगणों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा ।
नाम व पता अभिoगाण : – 1 . रुकशान उर्फ शैफअली उर्फ टांका पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम कुन्जा थाना विकासनगर देहरादून उम्र 22 वर्ष
2 . शहनवाज उर्फ सोनू पुत्र इमरान निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर उ . प्र . उम्र 22 वर्ष
बरामद माल का विवरण : –
1 – एक अदद चैन , एक अंगूठी , दो जोड़ी टॉप्स , एक जोड़ी पाजैब व एक जोड़ी कंगन सभी पीली धातु बके कीमती करीब 185000 / – सम्बन्धित मु . अ . सं . 448 / 17 धारा 380 भादवि
2 – एक जोड़ी झुमके , एक जोड़ी टॉप्स , एक अदद हार , एक लेडिज अंगूठी सभी पीली धातु के कीमती करीब – 175000 / – सम्बन्धित मु . अ . सं . 152 / 18 धारा 380 भादवि ,
3 – दो जोड़ी कुण्डल , टो अदद अंगूठियां , एक नाक की लौंग , एक अदद मंगल सूत्र सभी पीली धातु के व पांच जोड़ी बिछुवे व चार जोड़ी पाजैब सभी सफेद धातु के कीमती करीब 145000 / – सम्बन्धित मु .अ.स. 129/ 118 धारा 380 भादवि ,
4.. दो अदद मंगल सूत्र पीली धातु के व एक जोड़ी पाजेब , एक जोड़ी बिछुवे सफेद धातु के व एक अदद एल. ई डी . रंग काला ( कीमत करीब 150000 / – सम्बन्धित म . अ . सं . 203/ 18 धारा 454 / 380 भादवि ,
5 – एक जोड़ी टॉप्स , एक अंगूठी , एक अदद चैन व एक गले का हार सभी पीली धातु के कीमती करीब – 110000 / – सम्बन्धित मु.अ सं . 220/ 18 धारा 454/ 380 भादवि
6 – एक अदद मंगलसूत्र , एक अंगूठी , एक जोड़ी टॉप्स , एक नथ सभी पीली धातु के कीमती करीब 100000 / – सम्बन्धित मु. अ. सं . 223/ 18 धारा 380 भादवि सभी थाना विकासनगर देहरादन
7 . एक मांग टीका , एक चैन , एक जोड़ी कुण्डल सभी पीली धातु के व एक जोड़ी पाजेब सफेद धातु की कीमती करीब 60000/ – सम्बन्धित मु . अ . सं . 153/ 18 धारा 380 भादवि थाना पटेलनगर देहरादून
अपराध करने का तरीका : –
अभि0गण दिन के समय बन्द घरों एवं सुनसान कालोनियो मे बने बड़े आवासो को चिन्हित करते थे व मौका पाकर घरो में घुस कर ताला तोडकर चोरी की घटनाओ को अंजाम देते थे । कुल बरामदगी की कीमत 9,25,000/- प्रतिशत 90%
अभियुक्त गण का आपराधिक इतिहास-
1.मु . अ . सं . 448/ 17 धारा 380/ 411 भादवि कोतवाली विकासनगर देहरादून ।
2 , मु . अ . सं . 152/18 380धारा / 411 भादवि कोतवाली विकासनगर देहरादून ।
3. मु . अ . सं . 189 / 18 धारा 380/ 411 भादवि कोतवाली विकासनगर देहरादून ।
4 . मु . अ . सं . 203 / 18 धारा 454/ 380 / 411 भादवि कोतवाली विकासनगर देहरादून ।
5 . मु . अ . सं . 220 / 18 धारा 454/ 380 / 411 भादवि कोतवाली विकासनगर देहरादून ।
6. मु0अ0स0 223/ 18 धारा 380/ 411 भादवि कोतवाली विकासनगर देहरादून ।
थाना पटेल नगर देहरादून में पंजीकृत अभियोग-
7- . मु . अ . सं . 153/ 118 धारा 380/ 411 भादवि थाना पटेलनगर देहरादून ।
– थाना पॉवाटा साहिब हिमाचल प्रदेश में पंजीकृत अभियोग-
8- मु . अ . सं . 129/ 118 धारा 454/380/ 411 भादवि थाना पॉवटा साहिब हि0प्र0 ।
पुलिस टीम के सदस्य : –
1- प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह नेगी कोतवाली विकासनगर
2 . व उ . नि . बलदेव सिंह थाना विकासनगर
3 . उ . नि . रामनरेश शर्मा चौकी प्रभारी हरबर्टपुर कोतवाली विकासनगर
4 – उ . नि . नीरज कुमार चौधरी प्रभारी चौकी बाजार विकासनगर
5 . उ. नि. दीपक मैठाणी कोतवाली विकासनगर




