पुलिस ने की चुनाव को मध्य नजर रखते हुए चुनाव ब्रीफिंग

पुलिस के द्वारा हिंदी मैगजीन के मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार राठौर देहरादून उत्तराखंड
*चुनाव ब्रीफिंग*
आज दिनांक 16/11/18 को पुलिस लाइन देहरादून में दिनांक 18/11/18 को होने वाले स्थानीय नागर निकाय सामान्य निर्वाचन की मतदान प्रक्रिया के मद्देनजर जिलाधिकारी महोदय की उपस्थिति में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदया द्वारा चुनाव डियूटी में नियुक्त किये गये समस्त पुलिस बल की ब्रींफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा उपस्थित समस्त बल को सम्बोधित करते हुए बताया कि हमारी प्राथमिकता स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना है, इसलिए पोलिंग बूथों पर ड्यूटी पर नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारी ड्यूटी के दौरान निष्पक्षता के साथ में ड्यूटी करे एवं निष्पक्ष दिखाई भी दें। बूथ पर सुरक्षा हेतु नियुक्त किये गये समस्त बल सर्वप्रथम अपने ड्यूटी के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लें तथा अपने पर्यवेक्षक अधिकारी का मोबाइल नंबर अवश्य रख ले। इसके अतिरिक्त चुनाव केंद्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था होने पर इसकी सूचना तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को दें। इसके अतिरिक्त सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने समकक्ष जोनल व सेक्टर पुलिस अधिकारीयो से समन्वय स्थापित कर सभी पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक सभी व्यवस्थाऐ सुनिश्चित कर लें। चुनाव के दृष्टिगत आज शाम 5:00 बजे से जनपद के नागर निकाय चुनाव वाले स्थानों धारा 144 लागू कर दी गई है इसलिए सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित कर ले कि इस दौरान किसी राजनीतिक दल / प्रत्याशी द्वारा किसी प्रकार का खुला प्रचार-प्रसार व जनसभा न की जाएं। साथ ही अपने अपने क्षेत्रों के होटल, ढाबों आदि की चेकिंग कर लें ताकि किसी अन्य नगर निगम/पालिका से सम्बन्धित व्यक्ति किसी अन्य नगर निगम/पालिका में अनावश्यक किसी कारण के न रुका हो। इसके अतिरिक्त अन्तर्राज्जीय/अन्तर जनपदीय बैरियरों पर नियुक्त पुलिस बल वाहन चैकिंग के साथ साथ व्यक्तिगत चैकिंग करना भी सुनिश्चित करेगें। ब्रीफिंग के दौरान उपस्थित सभी पोलिंग पार्टियो को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि सभी पोलिंग पार्टिंयां मौसम से लिहाज से अपने साथ गरम कपडे व आवश्यक सामाग्री रख लें। इसके अतिरिक्त सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित करेगें की सभी पोलिंग पार्टियां अपने गन्तव्य स्थल पर पहुँच गई है व इसकी सूचना तत्काल चुनाव कन्ट्रोल रुम को उपलब्ध करायेंगे। पोलिंग पार्टिया अपने बूथ पर पहुँचकर बूथ के आस-पास के क्षेत्र को भलीभांति चैक कर लें। यदि जरुरी हो तो सम्बन्धित जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट सम्बन्धित क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ चुनाव से पूर्व फ्लैग मार्च करा लें। इसके अतिरिक्त पोलिंग बूथ के अन्दर किसी भी व्यक्ति को मोबाईल व अन्य समाग्री ले जाने कि अनुमति किसी भी दशा में न दी जाये। उक्त कार्यक्रम के दौरान राज्य चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त किए गए चुनाव पर्यवेक्षक, प्रशासन/ पुलिस के अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
स्थानीय नागर निकाय सामान्य निर्वाचन -2018 को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत निम्न व्यवस्थायें की गयी है।
-चुनाव के दृष्टिगत जनपद में चुनाव प्रभावित क्षेत्रों को 18 जोन, 47 सेक्टर में बांटा गया है,
-जनपद में नगर निगम/ नगर पालिका परिषद के कुल 193 वार्डों में चुनाव सम्पन्न होने है जिसके लिये उक्त सभी वार्डों को 380 मतदान केन्द्र, 871 बूथ में विभाजित किया गया है ।
-संवेदनशीलता के दृष्टिकोण से कुल 65 मतदान केन्द्रों को अतिसंवेदनशील एवं 106 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।
-जनपद के चुनाव प्रभावित क्षेत्रों में थानावार कुल 14 क्यू0आर0टी0 टीमें नियुक्त की गयी है ।
-चैकिगं एवं अवैध धन के अवागमन की रोकथाम/ अवैध शराब / मादक पदार्थों की बरामदगी हेतु जनपद में कुल 04 अर्न्तराज्यीय एवं 08 अर्न्तजनपदीय बैरियर बनाये गये है।
*फ्लैग मार्च*
आगामी नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2018 के दृष्ठिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया के आदेशानुसार आज दिनांक 16/11/2018 को जनपद के नागर निकाय चुनाव प्रभावित क्षेत्रों में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी महोदय की नेतृत्व में थाना पटेलनगर, कोतवाली नगर, डालनवाला/रायपुर/राजपुर, नेहरूकालोनी, बसंतविहार, ऋषिकेश, विकासनगर, प्रेमनगर आदि क्षेत्रों में सम्बन्धित थानाध्यक्ष व पुलिस/पी.ए.सी. बल के साथ थाना क्षेत्र के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थलों में फ्लैग मार्च किया गया तथा लाउथ हैलरों के माध्यम से आम जनमानस को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत आदेश निर्देशों का पालन करने तथा चुनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गयी।



