FeaturedNational NewsUttarakhand News
प्रदेश सरकार की अदूरदर्शिता का खामियाजा भुगत रही जनता–संजय किशोर
UK / विकासनगर इलम सिंह चौहान विकासनगर
——बागान श्रमिकों को वितरित किए मास्क और सैनिटाइजर विकासनगर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य स्मृति में चल रहे सेवा सप्ताह के तहत मंगलवार को जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने चाय
बागान श्रमिकों और उनके बच्चों को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया। उन्होंने कहा कि जिलेभर में सेवा सप्ताह के तहत कार्यकर्ता लोगों की सेवा करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन सिलिंडर, दवाए, राशन समेत सभी जरूरत वस्तुएं जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने में प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। प्रदेशभर की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की अदूरदर्शिता का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
लॉक डाउन को लेकर भी सरकार ठोस योजना नहीं बना पा रही है। आए दिन सरकार लॉक डाउन के नियम बदल रही है। जिससे जनता में गफलत की स्थिति बनी हुई है। मौके पर सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष रिंकू कन्नौजिया, राहुल वर्मा, अभी राजन, मनोज बिष्ट, बीबी भारद्वाज, विनोद कुमार, प्रवेश, नरेश, चंद्रपाल यादव, रवि आदि मौजूद रहे।
—————