FeaturedNational NewsUttarakhand News
प्रशिक्षण केंद्र रामपुर मंडी से गढ़वाल मंडल क्षेत्र के 30 वन आरक्षी छ माह का प्रशिक्षण कर अपने वन प्रभाग को लौटे

गढवाल मण्डल क्षेत्र के 30 वन आरक्षी आज रामपुर मण्डी प्रशिक्षण केन्द्र से छ माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने अपने वन प्रभाग को वापस लौटे।प्रशिक्षण के दौरान इन्हें वन बर्धन, अभियान्त्रिकी,
सर्वे,वन एवं वन्यजीव प्रबन्धन अधिनियम, लेखा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण में टोंस डिवीजन के आशुतोष नौटियाल ने प्रथम स्थान, उत्तरकाशी डिविज़न के प्रकाश चन्द्र शाह ने द्वितीय स्थान ओर गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क के महावीर नौटियाल तर्तीय स्थान प्राप्त किया। इन्हें स्मर्ति चिन्ह स्वरूप शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया ।





