प्रेम नगर पेट्रोल पम्प लूट का 48 घंटे में किया खुलासा लूट के 174140/ रुपए मय दो तमंचे 315 बोर मय कारतूस के साथ उत्तर प्रदेश के तीन शातिर बदमाश पुलिस ने किए गिरफ्तार पुलिस की बड़ी कामयाबी

पुलिस के द्वारा हिंदी मैगजीन के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र कुमार राठौर देहरादून उत्तराखंड
*प्रेमनगर दिनांक 27/06/2019*
**देहरादून पुलिस द्वारा प्रेमनगर पेट्रोल पम्प लूट का 48 घन्टे में किया अनावरण लूट के 174140/रूपये मय 02 तमंचे 315 बोर मय कारतूस के साथ पश्चिम उत्तर प्रदेश के 03 शातिर बदमाश गिरफ्तार*
*
दिनांक 24.06.19 को रात्रि लगभग 09.00 बजे प्रेमनगर दहशरा ग्राउण्ड के पास पैट्रोल पम्प मालिक गगन भाटिया का पीछ करते हुए दो मोटर साइकिलों पर सवार चार बदमाशों द्वारा गोली मारकर घायल कर पैसो से भरा बैग छीनकर लूट कर ले जाने की घटना घटित हुई थी जिसमें पेट्रोल पम्प मालिक के कन्धे पर गोली लगी थी जिसका उपचार सिनर्जी अस्पताल देहरादून में चल रहा है । घटना की गम्भीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटनास्थल पर आकर घटनस्थल पर मौजूद पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व क्षेत्राधिकारी नगर / मंसूरी व थानाध्यक्ष प्रेमनगर को शीघ्र घटना का अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया था
इस घटना की गंभीरता के दृष्टिगत तुंरत ही शहर व ग्रामीण क्षेत्र मे बैरियर डाउन करवाकर चैकिंग हेतु आदेश पारित किये गये, तथा अन्य थानों के निरीक्षक एवं एस.ओ.जी. प्रभारी सहित 05 अलग अलग टीमें को घटनास्थल पर बुलाकर घटना के अलग अलग बिन्दुओंपर अपनी टीम के साथ अपने अपने क्षेत्रो में चैकिग, सन्दिग्धों से पूछताछ, तलाशी व घटना के सम्बन्ध मे जानकारी करने हेतु निर्देशित कया गया था मुखबिर तन्त्र को भी सक्रिय करते हुए बदमाशों के भागने वाले रास्तो के सीसीटीवी फुटेज चैक करने हेतु निर्देशित किया । सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जानकारी मिली कि बदमाश दो मोटर साईकिलं पर आये थे, दोनो मोटर साईकलों पर दो दो व्यक्ति सवार थे, सभी ने हेलमेट पहने थे तथा एक मोटर साईकिल अपाचे तथा दूसरी स्पैलण्डर होना जानकारी प्राप्त हुई जिसके आधार पर सभी टीमों व जनपद के सभी चैक पोस्ट पर सभी संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चैकिंग की गई, व कुछ टीमें जनपद हरिद्वार, सहारनपुर, मुजप्फरनगर, बिजनौर मुरादाबाद आदि स्थानो पर पूर्व मे लूट में जेल गये अभियुक्तो के बारे में जानकारी करने हेतु भेजा गया था ।
मुखबिर तन्त्र को भी सक्रिय करते हुए दि0 26/6/19 को थानाध्यक्ष प्रेमनगर को सूचना प्राप्त हुई कि घटना करने वाले बदमाश प्रेमनगर में ही किराये पर फ्लैट लेकर रह रहे है जो घटना के दिन से ही कमरे से फरार है तथा आज रात्रि में अपना सामान लेने आने वाले है । इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय को सूचित किया गया जिनके द्वारा एक संयुक्त टीम गठित कर दि0 26/6/19 को रात में ही अभियुक्तगणो के फ्लैट ठाकुरपुर साई विहार में दबिश दी गई पुलिस टीम द्वारा तीनो व्यक्तियों को पकड लिया जिन्होने अपने नाम कामेन्द्र उर्फ बुल्ला, दिपिन कुमार व रोहन राठी निवासी जिला बिजनौर उ0प्र0 बताया, तलाशी लेने पर कामेन्द्र उर्फ बुल्ला के कब्जे से एक अदद देशी तमन्चा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस व 75 हजार 500 रूपये नगद व दिपिन के कब्जे से एक तमन्चा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस व 55 हजार 240 रूपये नगद व रोहन राठी के कब्जे से 43 हजार 400 रूपये नगद बरामद हुए । पूछताछ पर उक्त तीनो द्वारा बरामदा रूपये कुल 01 लाख 74 हजार 140 रूपये के बारे बताया कि यह सभी रूपये इनके द्वारा दिनांक 24/6/19 की रात्रि मे पैट्रोल पम्प मालिक से लूटे गये थे, बाकि पैसे हमारा एक अन्य साथी अजय लेकर गया है, हम लोग भी आज ही अपनी मोटर साईकिल, फोन व सामान लेने आये थे तब तक आप लोगो ने पकड लिया ।
घटना के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की गई तो अभियुक्तगणों द्वारा बताया कि हम तीन व हमारा एक अन्य साथी अजय पूर्व में कई लूट, हत्या आदि मुकदमों में बिजनौर जेल में बन्द थे, हम सभी वर्तमान में जमानत पर है तथा दि0 10/6/19 को दिपिन व राहुल राठी ने यह फ्लैट 7 हजार रूपये महीना किराये पर लिया था, हमारे द्वारा यहां आस पास की रैकी की गई तो हमें ठाकुरपुर रोड पर स्थित पैट्रोल पम्प मालिक के रात्रि में पैसो का बैग लेकर घर जाना देखा गया जिस पर दि0 17/6/19 को कामेन्द्र भी देहरादून आ गया था फिर कामेन्द्र और विपिन द्वारा मोटर साईकिल से लगातार पैट्रोल पम्प की रैकी की गई व उसके मालिक के घर जाने के बारे में जानकारी की जिस पर हम तीनो द्वारा दि0 23/6/19 रविवार को भी रात्रि में पैट्रोल पम्प मालिक के पीछे जाकर रैकी की गई थी, लेकिन उस दिन हम लूट करने में सफल नही हुए फिर कामेन्द्र द्वारा अजय को भी बुला लिया तो दि0 24/6/19 को ही सांय लगभग 4 बजे अजय अपने साथ 4 तमन्चे व कारतूस लाकर हमारे कमरे पर आ गया था, फिर हमने सारी बाते अजय को बताई व पैट्रोल पम्प दिखाया तो अजय ने भी लूट करने को सही बताया फिर रात में लगभग 9 बजे हम चारो दो अलग अलग मोटर साईकिल से मय तमन्चे व कारतूस के हेलमेट पहनकर पैट्रोल पम्प पहले खडे हो गये और पैट्रोल पम्प मालिक की निगरानी करते रहे, लगभग 9.30 बजे रात्रि में पैट्रोल पम्प मलिक जैसे ही पैसो का बैग गाडी की पिछली सीट रखकर घर की तरफ चला तो हम गाडी के पीछे लग गये, जैसे ही गली में मोड पर अन्धेरा दिखा तो हमने एक मोटर साईकिल कार के आगे लगा दी और कार रोक दी दूसरी मोटर साइकिल में बैठे दिपिन द्वारा कार की पिछली सीट से जैसे ही पैसो का बैग उठाया तो कार चालक द्वारा विरोध किया गया जिस पर कामेन्द्र द्वारा पीछे से कार चालक को गोली मारकर घायल कर नीचे गिराया और हम चारो मोटर साईकिल से फरार हो गये थे और आगे जाकर टी स्टेट के जंगल में छिप गये थे, रात्रि में कई बार हम मुख्य सडक पर आये किन्तु पुलिस की जगह जगह सघन चैकिंग चलने के कारण हम फिर जंगल में ही छिप गये, फिर हमारे द्वारा मोटर साईकिल पर नम्बर प्लेट लगाई व दूसरी मोटर साईकिल पर सही नम्बर लगाया क्यूंकि घटना के समय हमने एक मोटर साईकिल पर फर्जी नम्बर व दूसरी की नम्बर प्लेट हटा दी थी, जैसे ही सुबह हुई हम अलग अलग गलियों से होते हुए आशारोडी पहुंचे थे लेकिन वहां भी चैकिंग चल रही थी फिर वापस दूधली होते हुए हम डोईवाला हरिद्वार होते हुए रूडकी गये थे । अजय ने दिपिन को रास्ते में छोड दिया था और फिर हम तीनो कल रात में अपनी दूसरी मोटर साईकिल फोन व सामान लेने कमरे पर आये थे लेकिन तब तक पकडे गये । अजय के बारे में अभी हमें कोई जानकारी नही है । हम चारो के खिलाफ पूर्व मे भी कई अभियोग दर्ज है ।
उक्त चारो अभियुक्त शातिर किस्म के लूटेरे है, इनके द्वारा पूर्व में जनपद बिजनौर में बैंक लूट, पेपर मिल लूट, आदि कई घटनाए की गई है । जिनके खिलाफ जनपद बिजनौर में कई अभियोग पंजीकृत है ।
*नाम पता अभियुक्त –*
1- कामेन्द्र उर्फ बुल्ला पुत्र राम कुमार निवासी गांव रायपुर बेरीसाल थाना मण्डावर, जिला बिजनौर उ0प्र0, उम्र 37 वर्ष।
2- दिपिन कुमार पुत्र सुसील कुमार निवासी पलौदी थाना नहटौर जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 23 वर्ष ।
3- रोहन राठी पुत्र बागेश्वर सिंह राठी निवासी ग्राम करौली थाना मण्डावली, जिला बिजनौर उ0प्र0, उम्र 22 वर्ष।
फरार अभियुक्त-
*अजय उर्फ अजब सिंह पुत्र घसीटा सिंह निवासी गांव रायपुर बेरीसाल थाना मण्डावर, जिला बिजनौर उ0प्र0, उम्र 32 वर्ष।*
*बरामद माल का विवरण-*
*01 लाख 74 हजार 140 रूपये नगद, 02 तमन्चे, 03 जिन्दा कारतूस, 01 मोटर साईकिल स्पलैण्डर*
*अभियुक्त रोहन राठी का आपराधिक इतिहास-*
1- मु0अ0सं0 197/18 धारा 2/3 गैंगस्टर, थाना मण्डावली, जिला बिजनौर
2- मु0अ0सं0 382/17 धारा 392/411 IPC थाना धामपुर, जिला बिजनौर
3- मु0अ0सं0 363/17 धारा 392/411 IPC थाना धामपुर, जिला बिजनौर
4- मु0अ0सं0 179/17 धारा 392 IPC थाना मण्डावली, जिला बिजनौर
5- मु0अ0सं0 184/17 धारा 392 IPC थाना मण्डावली, जिला बिजनौर
6- मु0अ0सं0 207/17 धारा 392 IPC थाना मण्डावली, जिला बिजनौर
7- मु0अ0सं0 225/17 धारा 307/34 IPC थाना मण्डावली, जिला बिजनौर
8- मु0अ0सं0 20/18 धारा 174ए IPC थाना मण्डावली, जिला बिजनौर
9- मु0अ0सं0 21/18 धारा 174ए IPC थाना मण्डावली, जिला बिजनौर
10- मु0अ0सं0 171/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मण्डावली, जिला बिजनौर
11- मु0अ0सं0 170/18 धारा 307/323/504/506 IPC थाना मण्डावली, जिला बिजनौर
12- मु0अ0सं0 528/18 धारा 147/148/149/302/307/506/120B IPC थाना स्योहारा, जिला बिजनौर
13- मु0अ0सं0 197/18 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मण्डावली, जिला बिजनौर
*अभियुक्त कामेन्द्र का आपराधिक इतिहास*
1- मु0अ0सं0 47/15 धारा 25 आर्म्स एक्ट कोतवाली शहर, जिला बिजनौर
2- मु0अ0सं0 65/15 धारा 25 आर्म्स एक्ट कोतवाली देहात, जिला बिजनौर
3- मु0अ0सं0 105/19 धारा 25 आर्म्स एक्ट कोतवाली मण्डावर, जिला बिजनौर
4- मु0अ0सं0 877/18 धारा 392 IPC कोतवाली चांदपुर, जिला बिजनौर
5- मु0अ0सं0 900/18 धारा 307 IPC कोतवाली चांदपुर, जिला बिजनौर
6- मु0अ0सं0 445/16 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना हल्दौर, जिला बिजनौर
7- मु0अ0सं0 444/16 धारा 147/148/149/307/34 भादवि थाना हल्दौर, जिला बिजनौर
8- मु0अ0सं0 443/16 धारा 147/148/149/452/504/506 भादवि थाना हल्दौर, जिला बिजनौर
*अभियुक्त दिपिन का आपराधिक इतिहास*
1- मु0अ0सं0 444/16 धारा 147/148/149/307/34 भादवि थाना हल्दौर, जिला बिजनौर
2- मु0अ0सं0 444/16 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना हल्दौर, जिला बिजनौर
*अभियुक्त अजय का आपराधिक इतिहास*
1- मु0अ0सं0 877/18 धारा 392 IPC कोतवाली चांदपुर, जिला बिजनौर
2- मु0अ0सं0 900/18 धारा 307 IPC कोतवाली चांदपुर, जिला बिजनौर
3- मु0अ0सं0 218/19 धारा 3/1 गैंगस्टर एक्ट कोतवाली चांदपुर, जिला बिजनौर
4- मु0अ0सं0 444/16 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना हल्दौर, जिला बिजनौर
5- मु0अ0सं0 163/18 धारा 147/148/149/307 थाना मण्डावर, जिला बिजनौर
6- मु0अ0सं0 64/15 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देहात, जिला बिजनौर
7- मु0अ0सं0 901/18 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना चांदपुर, जिला बिजनौर
पुलिस टीम-
1- श्रीमती स्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक नगर, देहरादून
2- श्री शेखर सुयाल, क्षेत्राधिकारी नगर , देहरादून
3- श्री सूर्य भूषण नेगी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर, देहरादून
4- श्री एश्वर्य़ा पाल, प्रभारी SOG देहरादून
5- श्री नरेन्द्र सिंह गहलावत, थानाध्यक्ष प्रेमनगर, देहरादून
6- व0उ0नि0 सचिन पुण्डीर, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून
7- उ0नि0 शिशुपाल राणा चौकी प्रभारी झाझरा, थाना प्रेमनगर, देहरादून
8- उ0नि0 जगत सिंह, चौकी प्रभारी नयां गांव, थाना पटेलनगर, देहरादून
9- उ0नि0 यादवेन्द्र बाजवा, SOG, देहरादून
10- उ0नि0 शिवराम थाना प्रेमनगर, देहरादून
11- उ0नि0 प्रवीण सैनी, थाना प्रेमनगर, देहरादून
12- का0 नरेन्द्र रावत, थाना प्रेमनगर, देहरादून
13- का0 अमित, थाना प्रेमनगर, देहरादून
14- का0 विकास, थाना प्रेमनगर, देहरादून
15- का0 संजय, थाना प्रेमनगर, देहरादून
16- का0 मुस्तफा जैदी, थाना प्रेमनगर, देहरादून
17- का0 हरेन्द्र, थाना पटेलनगर, देहरादून
18- का0 राजीव, थाना पटेलनगर, देहरादून
19- का0 प्रमोद, SOG, देहरादून
20- का0 आशीष, SOG, देहरादून
21- का0 पंकज, SOG, देहरादून
22- क0 देवेन्द्र, SOG, देहरादून
23- का0 ललित, SOG, देहरादून
24- का0 अजय, SOG, देहरादून




