फर्जी कंपनी बनाकर धोखाधड़ी करने वाला 2 वर्ष से फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस के द्वारा हिंदी मैग्जीन के मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार राठौर देहरादून उत्तराखंड
थाना बसन्तविहार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*फर्जी कंपनी बनाकर धोखाधड़ी करने वाले 2 वर्ष से फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार* ,,,,,,,,,,,,,,,,
वादिनी राखी वर्मा पुत्री श्री अमर सिंह वर्मा निवासी 195, शास्त्रीनगर निकट इन्दिरानगर पुलिस चौकी सीमाद्वार थाना बसन्तविहार, दे0दून द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना बसन्तविहार दे0दून पर मु0अ0सं0 91/16 धारा 420/467/468/471/120 बी IPC बनाम ड्रीम आन वे कम्पनी के कर्म0 आदि दि0 23/08/16 को पंजीकृत किया गया था। “ड्रीम आन वे” कम्पनी अभि0 कुलदीप सिंह उर्फ राजदीप पुत्र श्री मगर सिंह निवासी हाउस नं0 355, हरिपुरा बस्ती, कोत0- संगरुर पंजाब (डायरेक्टर) के द्वारा खोली गयी थी, जिस का कार्यालय 12/13 III फ्लोर, सैन्ट्रल मार्केट , इन्दिरानगर , बसन्तविहार दे0दून पर था तथा उपरोक्त कम्पनी में कार्यरत अभि0गण मनप्रीत सिंह उर्फ राजबीर पुत्र सरदार लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम संदली , थाना बोहा तहसील बुढलाडा जिला मानसा , पंजाब तथा अभि0 रजत द्वारा बताया गया कि कम्पनी अपना प्रचार दो पहिया वाहनों पर स्टीकर लगाकर करती है तथा कम्पनी नये वाहन खरीदने पर 2,500 रुपये प्रतिमाह देती है तथा नये वाहन को खरीदने पर कम्पनी को 8,000 रुपये ग्राहक के द्वारा देने होंगे। इस प्रकार से अभि0गणों द्वारा ढाई सौ व्यक्तियों से करीब धोखाधङी करके रुपये हङप लिये गये थे तथा अभि0गण मनप्रीत सिंह उर्फ राजबीर पुत्र सरदार लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम संदली , थाना बोहा तहसील बुढलाडा जिला मानसा , पंजाब तथा अभि0 रजत को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था तथा अभि0 कुलदीप सिहं उर्फ राजदीप जो कि लगातार दो वर्षों से फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष बसन्तविहार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर गहन सुरागरसी पतारसी व मुखबिर तन्त्र सक्रिय किया गया तथा अभि0 कुलदीप सिंह उर्फ राजदीप को दिं0 10/07/18 को एम0आई0जी0 फ्लैट , अरबन स्टेट , फेस-1 जालंधर पंजाब से गिरफ्तार किया गया था, जिसे आज माननीय न्याया0 के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।
*अभि0 का नाम व पता -*
कुलदीप सिंह उर्फ राजदीप पुत्र श्री मगर सिंह निवासी हाउस नं0 355, हरिपुरा बस्ती, कोत0- संगरुर पंजाब (डायरेक्टर- ड्रीम आन वे कम्पनी)
*पुलिस टीम-*
1- उप निरी0 हरीश सिंह , थाना बसन्तविहार , देहरादून
2-कानि0 348 डब्बल , थाना बसन्तविहार , देहरादून
3-कानि0 नरेन्द्र कुमार, थाना बसन्तविहार , देहरादून




