फर्जी दस्तावेज बनाकर 14 फर्जी रजिस्ट्रियां कर करीब डेढ़ करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

देहरादून दिनांक 27 नवंबर 2020
फर्जी दस्तावेज बनाकर 14 फर्जी रजिस्ट्रियां कर करीब 1.50 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, तथा सह अभियुक्त का लिया गया B वारंट दिनांक 22/4/2020 को वादी फर्म मैसर्स सनसेट बिल्डवेल के स्वामी इस्लाम पुत्र हनीफ निवासी छरबापुर सहसपुर विकासनगर देहरादून एवम मनीष की तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में मुकदमा न0 96/2020 अंतर्गत धारा -420/465भादवि बनाम फुरकान आदि और महराज सिंह बिष्ट के विरूद्ध पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 नरेंद्र सिंह के सुपुर्द हुई। दौराने विवेचना पाया कि फुरकान अली उर्फ अहमद ने आने साथी अभियुक्त रितेश मिश्रा के साथ मिलकर मैसर्स सनसेट बिल्डवेल के नाम से एक फर्जी फर्म का व्यापार कर विभाग देहरादून में रजिस्ट्रेशन बनाकर/ दिखाकर मैसर्स सनसेट के नाम से नैनीताल बैंक में खाता खोला गया एवम फुरकान अली और महराज सिंह बिष्ट को सनसेट बिल्डवेल का अधिकृत हस्ताक्षरी बताकर 14 व्यक्तियों के नाम मैसर्स सनसेट बिल्डवेल की फर्जी रजिस्ट्रियां करके DHFL देहरादून से लोन कराकर लगभग 1.50 करोड़ रुपये हड़प लिए, मुकदमा उपरोक्त में संकलित साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 467,468,471,120B भादवि की तथा अभियुक्त रितेश मिश्रा की मिलीभगत होने के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में रितेश मिश्रा के नाम की बढ़ोतरी की गयी थी। दिनांक 23-11-2020 को अभियुक्त रितेश मिश्रा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है। एक अन्य अभियुक्त महाराज सिंह बिष्ट पुत्र वीरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी देवी रोड सिताबपुर कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल के संबंध मैं सूचना मिली की वह वर्तमान में जिला कारागार पौड़ी में निरुद्ध है, जिसके विरुद्ध माननीय न्यायालय से *”B” वारंट* लिया गया है।
मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहा अन्य अभियुक्त फुरकान अली पुत्र नजरुद्दीन अपना सेक्टर 2 राजीवनगर नेहरू कॉलोनी देहरादून अपना राजीव नगर स्थित मकान को बेचकर लगातार फरार चल रहा था। आज दिनांक 27-11-2020 को पुलिस टीम द्वारा कुशल पतारसी – सुरागरसी एवं मुखबिर तंत्र की सूचना पर अभियुक्त फुरकान अली उपरोक्त को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त फुरकान अली को कल समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। नाम पता अभियुक्त
फुरकान अली पुत्र नजरुद्दीन हाल निवासी- किराएदार मक़बूल अहमद निकट मस्जिद मोरोवाला देहरादून ,उम्र-50 वर्ष।
अभियुक्त जिसके विरूद्ध बी वारंट लिया गया, महाराज सिंह बिष्ट पुत्र वीरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी देवी रोड, सीताबपुर ,कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
पुलिस टीम,उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट, का0 1305 नरेन्द्र रावत
(पुलिस चौकी मयूर विहार
थाना रायपुर देहरादून।)




