FeaturedNational NewsUttarakhand News
बदमाश ने रिटायर्ड शिक्षक पर छुरे से किए वार रात को बुजुर्ग दंपत्ति के घर घुसा था बदमाश शिक्षक को घायल कर ज्वेलरी ले उड़ा बदमाश

बदमाश ने रिटायर्ड शिक्षक पर छुरे से किए वार
रात को बुजुर्ग दंपत्ति के घर घुसा था बदमाश
शिक्षक को घायल कर ज्वेलरी ले उड़ा बदमाश
कोतवाली विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत हरबर्टपुर के आदर्श विहार वार्ड नंबर 2 में देर रात एक बदमाश छुरा लेकर बुजुर्ग दंपत्ति के घर घुस गया। विरोध करने पर बदमाश ने रिटायर्ड शिक्षक नरेंद्र ढौंढियाल पर छुरे से हमला कर दिया।
उनके चेहरे, गले और हाथ पर कई वार किए। उनके लहूलुहान होने के बाद बदमाश घर में रखे ज्वेलरी लेकर फरार हो। व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी संजय भंबोरिया ने वारदात पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाएं।
——



