बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की 65 वी जन्म जयंती पर निरंकारी भक्तों ने स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर को चमकाया

प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों ही हानिकारक
निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज समय के सद्गुरु माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव जी महाराज के सानिध्य मैं आज दिनांक 23/2/2019 को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सौजन्य से स्वच्छता और पर्यावरण अभियान चलाकर देश के 350 शहरों के 765 सरकारी चिकित्सालय में सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज जी की 65वें जन्म जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की इसी परिपेक्ष्य मैं संत निरंकारी मिशन की ब्रांच विकासनगर ने ब्रांच के कमिटी इंचार्ज श्री नरेंद्र कुमार राठौड़ की अध्यक्षता मैं सेवा दल संत निरंकारी मिशन के वॉलिंटियर व एक्टिव मेंबर्स व साध संगत के साथ मिलकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकास नगर में स्वच्छता अभियान किया इस अवसर पर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक अधिकारी ने अपना भरपूर सहयोग दिया एवं स्वच्छता अभियान की प्रशंसा की इस अवसर पर ब्रांच के कमेटी इंचार्ज ने यह संदेश दिया कि जिस तरह से हमें बाहर के प्रदूषण को साफ करने की जरूरत होती है वहीं पर मानव के लिए यह अति आवश्यक है कि वह अपने अंदर के वैर विरोध नफरत निंदा चुगली रूपी प्रदूषण की भी अवश्य सफाई करें
हॉस्पिटल में जो लोगों ने प्रशंसा की कि आज हॉस्पिटल की जो सफाई हुई है वह पहले हमने कभी नहीं देखी स्वच्छता अभियान यह होता है आज वहां लोगों ने कार्य काबिले तारीफ बताया है इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख तारा देवी, डॉ डीएस रावत, वीके पंडा , विक्रम सजवान , सेवादल शिक्षक राकेश , SNCF की सदस्य साक्षी , स्नेह प्रभा, रमा मालती ,सरिता गुरुग, स्नेह लता, सतीश गुरुंग, प्रेमलता, शरण सिंह राठौर, हिमांशु राठौर ,बाबू प्रसाद इत्यादि ने अपना भरपूर सहयोग दिया







