


इस अवसर पर उन्होंने नागराज मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली एवं तरक्की कि कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में कथावाचक स्वामी गोपाल मणि जी महाराज की कथा में सम्मलित होकर उनका आशिर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नागराज मंदिर में पैदल एवं सड़क मार्ग को शीघ्र विकसित किए जाने का भरोसा दिलाया । उन्होंने अन्य स्थानीय समस्याओं पर भी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
धामी ने कहा कि गाय हमारी सनातन सभ्यता और संस्कृति का प्रमुख अंग ही नही बल्कि हमारी जीवन पद्धति अभिन्न हिस्सा है। राज्य सरकार गो संरक्षण के प्रति वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें भगवान नागराज के चरणों में शीश नवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भगवान नागराज जी की महिमा से हम सभी भली-भांति परिचित हैं और इसी कारण यहां देश-विदेश से श्रद्धालु शीश झुकाने आते है।