UK / साहिया
भाजपा के साहिया मंडल कार्यकारिणी की बैठक आयोजित मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष रावत ने कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित
इलम सिंह चौहान की रिपोर्ट
जनपद देहरादून के जनजाति क्षेत्र विकासखंड कालसी के साहिया मे आज दिनांक 30/07/2021 मंडल अध्यक्ष साहिया अमर सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंडल कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई।

कार्यसमिति में बतौर मुख्य वक्ता संतोष रावत (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा उत्तराखण्ड) ने कार्यकारिणी को संबोधित करते मंडल के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं व
उपलब्धियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी । उनके संबोधन को कार्यकर्ताओं ने बड़े ध्यान से सुना जिससे कार्यकर्ताओं में बहुत ज्यादा उत्साह देखने को मिला ।वही जिला महामंत्री अरूण
मित्तल ने भी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत सरकार की उपलब्धियों एवं जनहित में चलाई जा रही योजनाओं को गांव गांव व बूथ बूथ तक पहुंचने केलिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।