FeaturedUttarakhand News
भाजपा घर घर जाकर कर रही पार्टी प्रत्याशी गणेश जोशी का प्रचार।


भाजपा कार्यकर्ता चुनाव कार्यालय में एकत्र होकर वहां से अलग अलग क्ष़्ोत्रों में महिलाओं, युवाओं, पुरूषों की अलग अलग टीम बनाकर हर क्षेत्र में जाकर भाजपा के लिए मत देने का प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ता भाजपा शासन काल में किए गये जनहित के कार्यों व मसूरी विधानसभा में मंत्री गणेश जोशी द्वारा किए गये कार्यो को जनता के सामने रख मत मांग रहे हैं। चुनाव प्रचार टीमें लंढौर, वुडस्टाक स्कूल, बार्लोगंज, हैप्पी वैली, कैमल्स बैक रोड, मालरोड सहित इंिदरा भवन सुमित्रा भवन आदि क्षेत्रो में अपनी टोलियां बनाकर चुनाव प्रचार कर रही हैं। प्रचार करने वालों में पालिका सभासद गीता कुमाई, नमिता कुमाई, राजेश्वरी नेगी, सपना शर्मा, काजल, धनेंद्र पुुडीर, नरेंद्र पडियार, विजय रमोला, बिजेंद्र भंडारी, राजेंद्र रावत, सोभन मेहरा, अवतार कुकरेजा, नागेंद्र सेमवाल, अनिल गोदियाल, अभिलाष, अमित पंवार, सहित कार्यकर्ता हैं।