FeaturedUttarakhand News

भाजपा ने पुष्कर सिहं धामी के उपचुनाव जीतने पर मिष्ठान वितरित किया।

रिपोर्टर सुमित कंसल मसूरी

भाजपा ने पुष्कर सिहं धामी के उपचुनाव जीतने पर मिष्ठान वितरित किया।

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के विधानसभा उपचुनाव भारी बहुमतों से जीतने पर खुशियां मनाई व शहीद भगत सिंह चौक पर मिष्ठान वितरित किया।
भाजपा मसूरी मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत विधानसभा उप चुनाव जीतने पर शहीद भगत सिंह चौक पर भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारेबाजी की व मिष्ठान वितरित कर खुशियां मनाई। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि चंपावत उपचुनाव में भाजपा की जीत पार्टी की नीतियों व विकास की जीत है।

उन्होंने कहा कि चंपावत चुनाव में 55 हजार मतों से जीत से यह साबित हो गया कि क्षेत्र की जनता ने विकास व भाजपा की नीतियों को चुना है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए चंपावत की जनता का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को जिताया। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर मेहनत की घर घर जाकर मतदाताओं से मत मांगें वहंी प्रदेश के मंत्री गणेश जोशी ने 15 दिनों से अधिक समय तक चंपावत में मोर्चा संभाल कर रखा। उन्होंने यह भी कहा कि शुरू से ही कांग्रेस चुनाव में धांधली का आरोप लगा रही थी क्येांकि उनको मालूम था कि वह चुनाव हार रहे हैं और ऐसे आरोप वल लगातार लगाते रहते हैं। पंजाब से भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो चुका है। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि यह जीत भाजपा के लिए बड़ी अहम थी जिसके लिए कार्यकर्ताओं ने दिनरात एक किया। जबकि कांग्रेस ने पूरी ताकत लगाई लेकिन अब जनता भी समझ चुकी है कि कांग्रेस डूबती हुई किस्ती है। इस मोके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने भी पुष्कर सिंह धामी की जीत को ऐतिहासिक बताया व कह ाकि इससे भाजपा के कार्यकर्ता खासे उत्साहित है। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल महामंत्री कुशाल राणा, उपाध्यक्ष अमित भटट, पालिका सभासद जसोदा शर्मा, मदन मोहन शर्मा, अरविंद सेमवााल, चंद्रकला सयाना, राजेश्वरी नेगी, विरेंद्र राणा, विजय बिंदवाल, विजय बुटोला, नीति शर्मा, मनमोहन कर्णवाल, धनेंद्र पुंडीर, ओपी थपलियाल, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button