भाजपा मसूरी मंडल के 14 शक्तिकेंद्रो के सभी 68 बूथों पर प्रधानमंत्री मन की बात सुनी गई।
मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल के अंतर्गत सभी 14 शक्ति केंद्रों के 68बूथों में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के मन की बात को कार्यक्रम आयोजित कर सुना गया।
इस दौरान सभी बूथों व शक्ति केंद्रो पर कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने बताया कि मंडल के सभी 14 शक्तिकेंद्रों के अंतर्गत 68 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को कार्यक्रम आयोजित कर सुना गया। जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना। भाजपा मसूरी मंडल के महामंत्री व कार्यक्रम प्रभारी कुशाल राणा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में भारत की विश्व स्तर पर उपलब्धियों के बारे में बताया व कहा कि यह भारत के लिए गर्व की बात है कि भारत को जी-20 देशों की अध्यक्षता मिली है जिसके तहत देश में कार्यक्रम किए जायेगें। वहीं कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि इस उपलब्धि को जन जन तक पहुंचायें। उन्होंने मन की बात में देश के विकास पर भी बात की व कहा कि जब कुल्लू में बर्फ पड़ जाती है तो वहां से सेब की फसल को लाना कठिन हो जाता था लेकिन आज वहां ड्रोन के माध्यय से सेब की फसल को लाया जा रहा है व मंडियों तक पहुचाया जा रहा है। जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय प्रतिभाशाली युवा पूरे विश्व में अपने कौशल से तकनीकि क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं वहीं आत्म निर्भर भारत योजना के तहत युवा स्वरोजगार के नये आयाम स्थापित कर रहे हैं। आधुनिक तकनीकि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि इसका लाभ जन मानस को मिले। बार्लोगंज झडीपानी शक्तिकेंद्र के संयोजक अरविंद सेमवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात सुनने बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे व उनकी बात से खासे प्रभावित हुए वहीं कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। इस मौके पर शक्ति केंद्र चंद्रोटी के अमित कपूर, शक्तिकेंद्र धनोला के बीर सिंह चौहान, राजेश गुप्ता, ओपी थपलियाल, युवामोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, आदि मौजूद रहे।