FeaturedUttarakhand News

मंत्री गणेश जोशी ने मलिंगार के प्रांगण में मोदी के मन की बात सुनी।

रिपोर्टर सुमित कंसल मसूरी

मंत्री गणेश जोशी ने मलिंगार के प्रांगण में मोदी के मन की बात सुनी।

मसूरी। मसूरी के विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री गणेश जोशी ने मलिंगार के प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यकम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना व कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात में जो कुछ कहते हैं उसे सुनना चाहिए क्यों कि उससे कई नई चीजों का पता चलता है व उससे जनता को प्रेरणा मिलती है।
मलिंगार के आवासीय परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन कार्यकर्ताओं ने किया था जिसमें मसूरी के विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री गणेश जोशी ने भी भाग लिया व मन की बात को सुना।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो मन की बात करत है उसके पीछे उददेश्य होता है व आम जनता को देश के प्रति व देश के महापुरूषों के बारे में जानकारी मिलती है। इस बार की मन की बात में उन्होंने महात्मा फुले व डा. भीमराव अंबेडकर के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर के बारे में तो सभी जानते है लेकिन महात्मा फुले के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है कि उन्होंने देश व समाज के लिए कितना काम किया। उन्होंने कहा कि मन की बात सुनने से बहुत सी नई बातों का पता लगता है जिसके बारे में आम लोग नहीं जानते ऐसे में उनके बारे में जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि मन की बात जब सुनते हैं तो ऐसा मार्ग दर्शन व जानकारियां मिलती है जिसके बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते। उन्होंने कहा कि मोदी के मन की बात सभी को सुननी चाहिए क्योंकि मोदी जी के जो उदगार होते हैं उसका मतलब होता है और यही कारण है कि आज चार राज्यों में भाजपा ने जीत का परचम लहराया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मंत्री जी की पत्नी निर्मला जोशीा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, जिला महामंत्री महिला मोर्चा अनीता सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष अनीता पुंडीर, सतीश ढौडियाल, धनप्रकाश अग्रवाल, विजय बुटोला, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, मयंक जोशी, राकेश ठाकुर, कमला थपलियाल, अनीता धनाई सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाक्स- मोदी के मन की बात सुनने के लिए आयोजित कार्यक्रम में मसूरी की किन्नर ने बधाई दी व इस मौके पर उन्होंने गाना गया जिस पर मंत्री गणेश जोशी सहित पार्टी कार्यकर्ता जमकर थिरके व किन्नर ममता को बधाई दी। वहीं मलिंगार में मंत्री गणेश जोशी का कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने उनका मंत्री बनने व विजय होने पर स्वागत किया व मार्ल्यापण किया। वहीं भोटिया समाज की ओर से भी उनका स्वागत किया गया व अंगवस्त्र भंेट किए गये।
ढोल की थाप पर नृत्य करते भाजपा कार्यकर्ताओं ने गणेश जोशी के जीतने का जश्न मनाया।
मसूरी। मसूरी विधानसभा से लगातार तीसरी बार बड़ी जीत दर्ज करने के बाद पहली बार मसूरी पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री गणेश जोशी का कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जोरदार स्वागत किया गया व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ विजय जुलूस निकाला गया। वहीं मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी की जनता व कार्यकर्ताओं का लगातार तीसरी बार जीतने पर आभार व्यक्त किया।
भाजपा मसूरी मंडल के तत्वाधाान में आयोजित विजय जुलूस पुराने टिहरी बस स्टैण्ड से शुरू किया गया। जिसमें पारंपरिक पहाडी वाद्ययंत्रों के साथ कार्यकर्ता गणेश जोशी के समर्थन में नारे बाजी करते हुए व नृत्य करते हुए चलते रहे। वहीं मंत्री गणेश जोशी एक खुले वाहन में सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते रहे। विजय जुलूस मलिंगार चौक गुरूद्वारा चौक, लंढौर चौक, कुलड़ी शहीद भगत सिंह चौक, मालरोड, शहीद स्थल, होते हुए गांधी चौक पहुचा। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वह लगातार चार बार से चुनाव जीत रहे हैं पहला चुनाव राजपुर व उसके बाद लगातार तीसरी बार मसूरी में चुनाव जीत हैं। उन्होंने मसूरी की महान जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिन्होंने एक छोटे से कार्यकर्ता तो लगातार तीन बार जिताया, विश्वास जताया व सेवा करने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि मसूरी के कार्यकर्ताओं ने बर्फबारी के बीच भी ऐसा कार्य किया जैसे वह स्वयं चुनाव लड़ रहे हो, उसका ही प्रतिफल है कि भाजपा यहां से जीती। जीत की खुशी कार्यकर्ताओं के साथ बांटना, जिनकी बदौलत जीत मिली उनके साथ उनकी भावनाओं का सम्मान करना कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वह विश्वास दिलातें हैं कि जनता की हर समस्या का समाधान व विकास किया जायेगा। जो अधूरे कार्य है उन्हें पूरा किया जायेगा व आने वाले पांच सालों में मसूरी एक सुंदर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होकर उभरेगा। इसके साथ ही जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सुरंग का निर्माण होगा, रोपवे का निर्माण होगा, सिफन कोर्ट के बेघरों के लिए घर बनाये जायेंगे, बाल्मीकि मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जायेगा। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, सतीश ढौडियााल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, पूर्व छावनी परिषद अध्यक्ष बादल प्रकाश, छावनी के पूर्व सभासद चंद्रकला सयाना, रमेश कन्नौजिया, नरेंद्र पडियार, धनेंद्र पुंडीर, मुकेश धनाई, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहिद खान, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज खरोला, धनप्रकाश अग्रवाल, अनुज तायल, सभासद अरविंद सेमवाल, राजश्री रावत, राकेश रावत,पुष्पा पुंडीर, सुनीता डबराल, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुलूस में शामिल थे।
बाक्स- मंत्री गणेश जोशी ने विजय जुलूस शहीद स्थल पर पहुंचने पर वाहन से उतरे व शहीद हुए मसूरी के उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बाक्स- मंत्री गणेश जोशी ने जुलूस के समापन पर आयोजित सभा में बोलते हुए भावुक हो गये व उनका गला रूंध गया व कहा कि विपक्षी कहते हैं कि गणेश जोशी छाते व जग बांटता है लेकिन शायद उन्हें पता नहीं है कि वह प्यार बांटते हैं। मसूरी विधानसभा की जनता उनके परिवार की सदस्य है अगर किसी को कोई कष्ट होता है तो वह कष्ट उन्हें होता है। ऐसी महान जनता के मैं चरण स्पर्श करता हूं जिन्होंने एक नहीं तीन बार मुझे सेवा का अवसर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button