मदरसा जामिया इस्लामिया जू० हाई स्कूल डॉक्टरगंज में सिलाई कढ़ाई व ब्यूटीशियन केंद्रों का निरीक्षण

UK/ विकासनगर
*इलम सिंह चौहान की रिपोर्ट*
*मदरसा जामिया इस्लामिया जू० हा० स्कूल डॉक्टरगंज में सिलाई कढ़ाई व ब्यूटीशियन केंद्रों का किया निरीक्षण*
विकासनगर आज दिनांक 23-12-2020 को उत्तराखंड अल्पसंख्यक वक्फ विकास निगम देहरादून की ओर से मदरसा जामिया इस्लामिया जूनियर हाई स्कूल डॉक्टरगंज में संचालित सिलाई कढ़ाई व ब्यूटीशियन केंद्रों का जिला प्रबंधक जे0 एस0 रावत के द्वारा निरीक्षण किया गया तथा किये गए कार्य की समीक्षा की गई
रावत जी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया कि इस प्रशिक्षण के पश्चात आप किसी अन्य कंपनी या घर पर भी कार्य कर सकती हैं।सरकार की और से चलाए जा रहे ऐसे प्रशिक्षणों का उद्देश्य अल्पसंख्यक महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना है।रावत जी द्वारा बताया गया कि भविष्य में भी अल्पसंख्यकों के लिए सरकार की कंप्यूटर ,
ब्यूटीशियन,टेलरिंग,अचार बनाना, इलेक्ट्रीशियन,मोबाइल रिपेयरिंग आदि के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।इस मौके पर सोसाइटी के प्रबंधक मोहम्मद इस्लाम,शारुना, गजाला,फिजा, शाईस्ता,सोनम,गुलफ्शा, निशा आदि मौजूद रहे।




