मसूरी नेशनल इंडिया, स्त्री मुक्ति संगठन, रीसिटी, मसूरी नगर पालिका परिषद, हिलदारी आंदोलन ने पहुंचाई सफाई कर्मियों को मदद

हिलदारी आंदोलन ने पहुंचाई सफाईकर्मियों को मदद
मंसूरी। नेस्ले इंडिया से सहयोग प्राप्त, और स्त्री मुक्ति संगठन, रीसिटी, मसूरी नगर पालिका परिषद परिषद कीन संस्था द्वारा चलाए जा रहे हिलदारी अभियान ने सफाइकर्मियों के सहयोग करने की अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए, आज दूसरी बार में 135 सफाई कर्मी परिवारों को जरूरी सामान कि किट मुहैया कराई गई। इस किट में 30 किलो आटा, 20 किलो चावल, 5 किलो दाल , मसाले और सैनिटरी नैपकिन, मैगी, समेत 2 महीने एक परिवार के पोषण व सैनिटेशन हेतु सब सामान मौजूद हैं। ज्ञात हो कि ऐसी ही सहायता लॉकडाउन की शुरुआत में भी 194 सफाईकर्येमियों को दी गई थी।
इस कड़ी में नेस्ले इंडिया से आशीष सचदेवा, एरिया सेल्स मैनेजर द्वारा बताया कि वे उन सभी समुदायों का ध्यान रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिनके साथ वो काम करते हैं। वो अपने सभी साथियों के स्वास्थ और पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करना अपनी नैतिक ज़िम्मेदारी समझते हैं। कंपनी ने महामारी से बहादुरी से लड़ रहे सभी लोगों और अधिकारियों की हर संभव सहायता करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई।
सोशल डिस्टेन्सिंग के नियमों का पालन करते हुए ये किट नगर अध्यक्ष श्री अनुज गुप्ता, मसूरी अधिशासी अधिकारी श्री आशुतोष सती, एम एल साह व वार्ड मेंबर साथियों द्वारा सफाई कर्मियों को हस्तांतरित की गयी.
अध्यक्ष और वार्ड मेंबर ने अभियान की इस पहल की प्रशंसा की, और साथ ही महामारी में भी अपनी सेवाएँ जारी रखने वाले सफ़ाई कर्मियों को धन्यवाद दिया।





