Nirankari News

मसूरी पहाड़ों की रानी में फिर एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमित मिला

मसूरी : पहाड़ों की रानी मसूरी में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। जिस पर उन्हें मेडिकल टीम देहरादून ले गई वहीं उनके परिवार के सदस्यों को गढवाल टैरेस में एकांतवास किया गया है।
कोविड -19 के नोडल अधिकारी डा. दीपक कालरा ने बताया कि सूचना मिली कि स्प्रिंग रोड भंडारी निवास क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति ऋषिकेश से आया जिसकी तबियत खराब हो गई जिस पर उन्होंने आहुजा लैंब में कोरोना टेस्ट करवाया जो पाॅजीटिव निकला जिसके बाद मेडिकल टीम मसूरी पहुंची व उन्हें देहरादून ले गई। वहीं उन्होंने बताया कि उनके संपर्क में आये उसके भाई व बहन तथा जीजा को गढवाल टैरेस में एकांतवास में रखा गया है। क्यों कि बहन ने उनके राखी बांधी थी ये लोग लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में रहते थे। इस मामले में कोतवाल देवेंद्र असवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति को देहरादून ले जाया गया है तथा वहां उसकी ट्रेवल हिस्ट्री का पता किया जायेगा व उसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। वहीं उन्होंने बताया कि उनकी एक बहन प्रेम नगर से राखी बांधने आयी थी जिस पर वहां की पुलिस को सूचित किया गया है तथा उन्हें भी एकांतवास किया गया है। वहीं मसूरी में उनके परिवार में बुजुर्ग माता व पिता सहित एक गर्भवती महिला है जिन्हें घर में ही एकांतवास किया गया है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button