मसूरी में गांधी जयंती के उपलक्ष पर स्वच्छता अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर होगा फाइन

पुलिस के द्वारा हिंदी मैगजीन के रिपोर्टर हरपाल खत्री मसूरी देहरादून उत्तराखंड
नगर पालिका परिषदगाँधी जयंती पर शुरु हुआ ‘स्वच्छता ही सेवा’ का नया चरण।
कल से ‘सिंगल यूज़ प्लास्टिक’ के इस्तेमाल पर होगा फ़ाइन।
मसूरी को देश के सबसे साफ हिल स्टेशन में से एक बनाने के लिए चलाए जा रहे हिलदारी आन्दोलन के तहत गाँधी जयंती के उपलक्ष्य में ‘स्वच्छता ही सेवा’ का नया चरण शुरु किया गया। इसकी शुरुवात करते हुए लैंडोर पार्क से लेकर गाँधी चौक तक जागरुकता रैली निकाली गई जिसमें विभिन्न स्कूली बच्चों के साथ- साथ युवाओं के साथ समस्त वार्ड मेम्बर ने लोगों को कूडे के सेग्रिगेशन व सिंगल यूज़ प्लास्टिक के नुक़सान के बारे में बताया। गाँधी चौक पर रैली के समापन पर विधायक श्री गणेश जोशी व अध्यक्ष अनुज गुप्ता जी द्वारा राष्ट्र ध्वज फैराया गया। इस मौक़े पर 78 वेस्ट प्रोफेशनल्स को व्यवसायिक पहचान पत्र दिये गए व उनकी सेवा का सम्मान किया गया। अजय हान्डा व अनुपम हान्डा जी द्वारा उन्हें टिफ़िन बॉक्स गिफ़्ट किए गए।
इस मौक़े पर विद्यालय उद्यम द्वारा ट्रेन किए गए घनानन्द इन्टर कॉलेज, मसूरी गर्ल्स स्कूल व सनातन धर्म स्कूल के बच्चों द्वारा वेस्ट से बनी सुन्दर चीज़ों की प्रदर्शनी लगाई गई जो कई लोगों ने हाथो हाथ ख़रीदीं।
ज्ञात हो कि आज से सिंगल यूज़ प्लास्टिक जैसे पन्नी, स्ट्रॉ, प्लास्टिक कटलरी इत्यादि का उपयोग करने पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा ।




