FeaturedUttarakhand News
मसूरी में भाजपा ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका सभासद व मुस्लिम समाज के युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की



उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को पार्टी के रूप में नहीं परिवार के रूप में आगे बढाने का कार्य किया है। जो कांग्रेस में रहे और आज भाजपा में आये है उन्हें भाजपा की कार्यप्रणाली का पता चलेगा। जब कांग्रेस सत्ता में होती है तो वह जनता को भूल जाती है जबकि भाजपा बिना स्वार्थ के कार्य करती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने मसूरी विधानसभा में इतने कार्य किए जितने पूरे प्रदेश के सभी सत्तर विधायकों ने नहीं किए होगे यही उनको सबसे अलग करता है उन्होंने कहा कि इस बार जीत का आंकड़ा 15 हजार से अधिक का होना चाहिए।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई देते हुए स्वागत किया व कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनैतिक दल है जो जनता के हितों के लिए कार्य करने के साथ ही उनके दुःख सुख में हमेशा खड़ी रहती है। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा मात्रशक्ति व युवा शक्ति का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि मंत्री गणेश जोशी प्रदेश के अकेले विधायक है जो दिन रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं चाहे कोरोना काल रहा हो या किसी का दुःख सुख रहा हो। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत किया।