महिला स्मैक तस्कर पुलिस ने किया गिरफ्तार मोटे दामों पर लाकर बेचते थे स्मैक पढ़ने वाले बच्चों को

पुलिस के द्वारा हिंदी मैग्जीन के रिपोट्र ईलम सिहं व गजमफर खान विकास नगर देहरादून उत्तराखंड।।
थाना सहसपुर
महिला नशा तस्कर स्मेक (मॉर्फिन) के साथ गिरफ्तार।*
——— दिनांक 17/18-04-18 की रात्रि में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन में जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस् अधीक्षक ग्रामीण एवम श्रीमान छेत्रधिकारी विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना सहसपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों आदि का चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके फलस्वरूप 01 अभियुक्ता *मेहराज* को अवैध *स्मेक (मॉर्फिन* ) सहित *आदर्श विहार गली नंबर 11* के पास से *एनडीपीएस एक्ट* में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
उल्लेखनीय है कि अभियुकता 16 जनवरी 18 को थाना सहसपुर से अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजी गई थी, जो लगभग 15 दिवस पूर्व जेल से जमानत पर छूट कर आई है, जिसने पुछताछ पर बताया कि इसके पति यूटिलिटी चलता है ये भी उसके साथ जाती है ये लोग सहारनपुर, उत्तरकाशी आदि समान छोड़ने जाते है वहीं से सस्ते दाम पर चरस लाकर देहरादून में पढ़ने वाले स्टूडेंट आदि को मोटे दाम में बेचते थे जेल से छूटकर आने के बाद सोचा कि अब पुलिस इस पर ध्यान नही देगी जिसका फायदा उठाकर पैसो के लालच में मिर्जापुर से स्मेक लाकर सहसपुर व इसके आस पास पढ़ने वाले छात्रों को मोटे दाम पर स्मेक बेचने की बात स्वीकार की गई है।
अभियुक्ता द्वारा पूछताछ पर अन्य नशा तस्करो के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है जिस पर जल्द कार्यवाही की जाएगी।।
*नाम/ पता अभियुकता…..*
——————————–
1. मेहराज पत्नी मुस्तकीम ग्राम खुशहालपुर थाना सहसपुर देहरादून उम्र 31 वर्ष
*अपराध का तरीका*
———————–…अभियुक्ता द्वारा जेल से छूटकर पुनः पैसो के लालच में मिर्जापुर से स्मेक लाकर सप्लाई करना।
*बरामदगी* ……
1. बीस (20) ग्राम स्मेक (मॉर्फिन) (कीमत करीब ₹ 1 लाख
*आपराधिक इतिहास* ..
*1* मु0अ0स0 62/17 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम महराज थाना सहसपुर ।
*2* . मु0अ0स0 21/18 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सहसपुर।
..अभियुक्ता को आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है।।




