मां यमुना रक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से की मुलाकात

मां यमुना रक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से की मुलाकात मंगलवार 30 मार्च को मां यमुना रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप द्विवेदी और उपाध्यक्ष श्री रजत सिंह जी ने मूसा नगर स्थित केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री एवं यमुना रक्षक संघ की शंकराचार्य साध्वी निरंजन ज्योति जी के आवास पर मुलाकात की। बताते चलें कि आगामी दिनों में उत्तराखंड में चल रहे कुंभ कार्यक्रम के दौरान साध्वी जी को विकासनगर देहरादून आने का निमंत्रण दिया तथा क्षेत्र में चल रहे मां यमुना रक्षक संघ संगठन के कार्यों के बारे में जानकारी दी गई ।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप द्विवेदी ने कहा मा यमुना रक्षक संघ के निमंत्रण पत्र को साध्वी जी ने विनम्रता से स्वीकार कर लिया और उत्तराखंड के हरिद्वार में चल रहे कुंभ में आगमन के दौरान उन्होंने देहरादून में आने का आश्वासन दिया। वही साध्वी निरंजन ज्योतिजी द्वारा मां यमुना रक्षक संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों पर भी हर्ष व्यक्त किया साथ ही साथ मा यमुना रक्षक संघ द्वारा किए जा रहे हर एक सामाजिक कार्य में मदद का आश्वासन भी दिया मुलाकात करने और निमंत्रण पत्र देने वालों में पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप द्विवेदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रजत सिंह, आदि दोनों राष्ट्रीय स्तर के नेता मौजूद रहे।