52 पव्वो के साथ एक युवक को लक्ष्मण चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार। देहरादून,आज 1 अगस्त को 52 पव्वो के साथ एक युवक को लक्ष्मण चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार। लक्ष्मण चौकी इंचार्ज सनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज रविवार को शालू पुत्र राजू को शिवाजी मार्ग बाल्मीकि बस्ती से गिरफ्तार किया गया जिसके पास 52 पव्वे व दो हजार पांच सौ रुपये नकद बरामद किए गए जिसमे आज मुकदमा करके कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में शामिल कॉन्स्टेबल विपिन कुमार व विपिन पंत शामिल थे।