FeaturedNational NewsUttarakhand News
लखवाड व्यासी बांध विस्थापितों का धरना जारी

लखवाड व्यासी बांध विस्थापीतों का धरना जारी
लखवाड व्यासी बांध परियोजना स्थल जुड्डो मे निर्माण कार्य बन्द कराकर धरने पर बैठे ग्राम लोहारी के ग्रामीणों कि उपजिलाधिकारी विकासनगर सौरब असवाल और युजेवीएन एल के जीएम सुनील कुमार जोशी के साथ आज वार्ता विफल रही । यह भी बताते चलें कि ग्रामीणों धरना प्रदर्शन करते हुए आज दुसरा दिन है, ग्रामीणों ने अपनी मांगों को जब तक पुरा ना किया जाए तब धरने पर बैठे रहने कि दि चेतावनी और साथ उन्होंने इस बात से भी प्रशासन को चेताया यदि उनकी मांगे पुरी ना कि गई और निर्माण कार्य शुरु किया तो वहीं पर सभी ग्रामवासी ले सकते हैं जल समाधी ।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष १९७२ में राज्य सरकार और ग्रामीणों के बिच हुए राजिनामें के तहद हमारी मांगों को राज्य सरकार और प्रशासन पुरा करें ।
एसडीएम विकसनगर के आशवासन के बावजुद भी नहीं माने ग्रामीण, डूब क्षेत्र का गांव लौहारी के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को बताया कि उनके विस्थापन की मांग पुरी होने के बाद ही करेंगे धरना समाप्त तब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा वही उपजिलाधिकारी विकासनगर ने मिडिया को बताया कि ग्रामीणों कि मांगों और समस्याओं को उचित माध्यम तक पहुंचाया जाऐगा जल विधुत परियोजना के लिए अधिगृहीत कि गई जमीन के बदले जमीन मुहैया कराये जाने को लेकर एंवम् अन्य मांगों को लेकर शनिवार से बांध प्रभावित ग्रामीण धरने पर बैठे हैं धरने कि सुचना मिलने पर रविवार को उपजिलाधिकारी सौरभ असवाल प्रशासनिक अमले के साथ ग्रामीणों से वार्ता करने को पहुंचे वार्ता में ग्रामीणों ने निर्माणधाई संस्था यूजेविएन एल और राज्य सरकार एक लम्बे अरसे से उनकी मांगों कि अनदेखी कर रही है जबकि बांध निर्माण के चलते ग्रामीणों के हित प्रभावित हुए हैं और उनकी कृषि भूमि को अधिकृत किया गया अब जब परियोजना निर्माण का कार्य पूर्ण होने जा रहा है बावजूद इसके अभी तक लोहारी गांव के ग्रामीणों को जमीन के बदले जमीन आवन्टित नहीं कि गई परियोजना से पूर्ण रुप से प्रभावित ग्रामीणों का विस्थापन नहीं किया गया साथ ही यूजेविएन एल कि और से प्रभावित परिवारों को नौकरी देने का आशवासन दिया गया था लेकिन अभी तक परियोजना के तहत परिवारों को रोजगार मुहैया नहीं कराया गया जिसके चलते ग्रामीण अपने भविष्य को लेकर चिन्तीत है उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है ।
संवाददाता विजयपाल सिंह भन्डारी (टोनी) ।




