लूट की योजना बनाते हुए दो शातिर अभियुक्त अवैध खुखरी व चाकू सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के द्वारा हिंदी मैगजीन के मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार राठौर देहरादून उत्तराखंड
*थाना सहसपुर. दिनाँक 15-12-2018*
———————————————–
*लूट की योजना बनाते दो शातिर अभियुक्त अवैध खुखरी, चाकू आदि सहित गिरफ्तार*।
———————————————-
जनपद देहरादून में *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया* के आदेश के अनुपालन में चलाए जा रहे अभियान *अपराध एवं अपराधो की रोकथाम* हेतु पूर्व प्रकाश मे आये अभियुक्तों के भौतिक सत्यापन्न एवम संदिग्ध व्यक्तियो की निगरानी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए जिसमे *श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया* व *श्रीमान क्षेत्राधिकारी विकासनगर महोदय* द्वारा उपरोक्त अभियान के अंतर्गत निर्गत आदेशो के अनुपालन में टीमो का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हुए!
आज दिनांक 14/15-12-18 की रात्रि में अभियान अपराध एवं अपराधो की रोकथाम हेतु थाना क्षेत्र के पूर्व मे प्रकाश मे आये अभियुक्तों के भौतिक सत्यापन हेतु *थानाध्यक्ष सहसपुर के नेतृत्व में अलग अलग पुलिस टीमो का गठन कर चिन्हित किये गये स्थानो हेतु सम्पूर्ण थाना छेत्र में सत्यापन/चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके फलस्वरूप सहसपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर * सभावाला रोड शिमला बाई पास बद्रीपुर के पास सुनसान रास्ते से रात्रि में दो शातिर बदमाशो को कार इंडिगो के साथ लूट की योजना बनाते हुए तैयारी की हालत मे गिरफ्तार किया गया जिनकी तलाशी पर दोनो शातिर अभियुक्तो के कब्जे से लूट की योजना के तहत एक-एक अवैध खूंखरियां, चाकू एवम लोहे की रॉड आदि बरामद की गई।*
उपरोक्त दोनो अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है जो पूर्व में भी चंडीगढ़ व अन्य थानों से कई आपराधिक घटनाओं के अभियोगों में जेल जा चुके हैं!
पूछताछ मे प्रकाश में आया कि अभियुक्त गण टीम बनाकर अलग अलग क्षेत्रों में कार से भ्रमण करते रहते हैं तथा दोनो बेरोगार है, इसलिए अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए लूट ,चोरी, उठाईगिरी करते हैं। आज भी यह लोग किसी राहगीर को लूटने की योजना बनाकर लूट करने के इरादे से घात लगाकर वैठे थे, कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
*गिरफ्तार दोनो अभियुक्तो के विरुद्द थाना सहसपुर पर लूट की योजना बनाने , तैयारी करने के संबंध में अंतर्गत धारा 398/401 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया साथ ही सभी अभियुक्त गण पर अलग अलग आर्मस अधि0 के अंतर्गत भी अभियोग पंजीकृत किये गये!*
*नाम व पता अभियुक्त गण*–
——————————————
*1* . राकेश रावत पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम बेनोली थाना थराली चमोली हाल किरायेदार सेक्टर 22 नाडापिण्ड चंडीगढ़ उम्र 36 वर्ष।
*2* . सन्नी पुत्र बल बहादुर निवासी मकान नंबर 106 शास्त्री नगर मनीमाजरा थाना मनीमाजरा चंडीगढ़ उम्र 31 वर्ष।
*बरामद माल का विवरण*
————————————
*1. एक अवैध खुखरी ।*
*2.एक अवैध चाकू।*
*3. दो लोहे की रॉड, रस्सी आदि सामान।*
*4* . *घटना में प्रयुक्त कार इंडिगो* ।
*अपराध का तरीका* ….
————————– *अभियुक्तगण द्वारा अपनी कार से रात्रि में सुनसान रास्ते पर घात लगाकर बैठना और मौका देखकर राहगीर को रस्सी आदि से बांधकर उसका सामान आदि लूट कर ले जाना।*
*आपराधिक इतिहास*
——————————- अभियुक्तगण चंडीगढ़ से कई वारदात में जेल गए है , आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*पुलिस टीम*
——————–
*1* . नरेश सिंह राठौड़ थानाध्यक्ष सहसपुर।
*2* .उ0नि0रणजीत खनेड़ा I/C धर्मावाला।
*3* .आरक्षी मंजीत, अमित, होमगार्ड अश्वनी कुमार ।
…अभियुक्तगणो को आज माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।




