वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली मासिक अपराध गोष्टी

पुलिस के द्वारा हिंदी मैगजीन के मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार राठौड़ देहरादून उत्तराखंड
*मासिक अपराध गोष्ठी*
आज दिनांक 10/02/2019 को पुलिस लाइन देहरादून स्थित सभागार में श्रीमती निवेदिता कुकरेती कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदया की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्टी का आयोजन किया गया। गोष्टी के दौरान उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस मुख्यालय से प्राप्त आदेश निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए उनका शत प्रतिशत अनुपालन करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया।
सम्मेलन के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों से उनके थानो क्षेत्रों में स्थित सवेदनशील व अतिसंवेदशील मतदान केन्द्रों के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियों को अपने- अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे व्यक्तियों/ आसामाजिक तत्वों, जिनके द्वारा चुनाव प्रक्रिया के दौरात विवाद उत्पन्न किये जाने की सम्भावना हो, उनकी सूची तैयार कर समय से उनके विरूध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही चुनाव प्रक्रिया हेतु बाहरी राज्यों से आने वाले पुलिस/ अद्धसैनिक बलों के रूकने के स्थान को चयनित कर उक्त स्थानों का भ्रमण कर उक्त स्थानों पर बुनियादी सुविधाओँ की उपलब्धता को सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। शस्त्र धारकों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने- अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत शस्त्र धारकों की सूची का मिलान जिलाधिकारी कार्यालय से करवाने हेतु बताया गया ताकि शस्त्र जमा कराने की प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की असमंजस की स्थिति उत्पन्न न हों।
मासिक अपराध गोष्टी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा विगत 01 वर्ष से अधिक समय से लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण को अपने पर्यवेक्षण में उक्त विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया तथा माननीय उच्चत्तम न्यायालय द्वारा Petty Offences के मामलों में जारी किये गये सम्मनों की तामीली हेतु दिये गये दिशा निर्देशों का कडाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।। साथ ही विगत 05 वर्षों में चोरी व नकबजनी/ वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों के सत्यापन, थाना अभिलेखों में दर्ज हिस्ट्रीशीटरों की थाने पर शिनाख्त परेड करवाने, 01 माह से अधिक लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रो का निस्तारण , NDPS व आबकारी अधिनियम के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने तथा आपराधिक प्रवृतियों के व्यक्तियों के विरूध गुण्डा व गैंगस्टर एक्ट कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। वाहन चोरी की घटनाओँ के दृष्ठिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रो में प्रतिदिन अलग अलग समय पर अलग-अलग स्थानों पर चैकिंग करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियों को गुमशुदा बच्चों तथा महिला सम्बन्धी अपराधों के सम्बन्ध में त्वरित प्रभावी कार्यवाही करने तथा वांछित / मफरूर अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा थानों पर विगत 6 माह से अधिक अवधि से लावारिस अवस्था मे पडे वाहनों की नीलामी हेतु रिपोर्ट प्रेषित करने तथा थाना पर पडे लम्बित मालों के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
मासिक अपराध गोष्ठि के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण/ यातायात, क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश/ नगर/डालनवाला / सदर / यातायात/मसूरी/कार्यालय , मुख्य अग्नि शमन अधिकारी देहरादून व सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।



