FeaturedNational NewsUttarakhand News
वायुसेना का मिशन ऑक्सीजन, पन्ना गढ़ से दिल्ली पहुंच गया ऑक्सीजन लेकर कंटेनर्स, एयरफोर्स अब ऑक्सीजन एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए जुट गई


दो बड़े ऑक्सीजन कंटेनर्स, IL 76 ने एक खाली कंटेनर को बंगाल के पन्नागढ़ पहुंचाया. इन तीनों कंटेनर्स को ऑक्सीजन से भरा जाएगा और दिल्ली लाया जाएगा. वायुसेना की ओर से ऑक्सीजन की सप्लाई को पूरा करने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में इस तरह का ऑपरेशन चलाया जाएगा.केंद्र सरकार का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी नहीं है, लेकिन सप्लाई में काफी दिक्कत आ रही हैं. कई जगह ऑक्सीजन सड़क के रास्ते से पहुंच रहा है, इसलिए उसमें वक्त लग रहा है. यही कारण है कि दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी, मध्य प्रदेश, कर्नाटक समेत दर्जनों राज्यों में इस वक्त ऑक्सीजन को लेकर मारामारी चल रही है.इससे पहले वायुसेना ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में कोविड टेस्टिंग सेटअप को पहुंचाया, ताकि टेस्टिंग की प्रक्रिया में किसी तरह की रुकावट ना आए. गौरतलब है कि देश के कई राज्यों के अस्पताल इस वक्त ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे हैं.