विकासखंड चकराता के त्यूनी में पंचायत सदस्य अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल

पुलिस के द्वारा हिंदी मैगजीन कमाता था इलम सिंह चौहान
*विकासखंड चकराता के त्यूनी मे पंचायत सदस्य अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल*
जिला देहरादून के चकराता क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक श्री प्रीतम सिंह जी की उपस्थिति में आज त्यूनी में क्षेत्र पंचायत सदस्य पियूनल विकासखड़ चकराता श्रीमती रीता शर्मा, श्री उमानंद शर्मा, श्री रविदत्त शर्मा एवं श्री नितेश शर्मा आदि अपने सभी समर्थकों के साथ भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की है।
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री चमन सिंह जी, पूर्व ब्लाक प्रमुख चकराता श्री राजपाल सिंह, युवा नेता श्री अभिषेक सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री एनडी पंवार, ब्लॉक अध्यक्ष श्री सूरतराम जोशी, श्री अजब सिंह राणा, श्री बलबीर सिंह चौहान, श्री बालक राम, श्री अमित चौहान, श्री आदित्य पंवार, श्री भूप सिंह आदि वरिष्ठ जन रहे मौजूद




