विकासनगर उपजिला अस्पताल प्रभारी के अनुपस्थिति रहने की शिकायत पर पहुंची जांच टीम

UK/ विकासनगर
रिपोर्ट –इलम सिंह चौहान
*विकासनगर उपजिला अस्पताल प्रभारी के अनुपस्थित रहने की शिकायत पर पहुंची जांच टीम*
जनपद देहरादून के विकासनगर उप जिला चिकित्सालय मे अव्यवस्थाओं एवं कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मार्च से ही प्रभारी चिकित्साधिकारी के के शर्मा के अस्पताल में अनुपस्थित रहने को लेकर ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद शर्मा की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच करने डॉक्टर भारती राणा निदेशक के नेतृत्व में डॉक्टर संजीव कुमार संयुक्त निदेशक सीएमओ कार्यालय देहरादून डॉक्टर भागीरथी जंगपानी अपर निदेशक की टीम जांच करने पहुंची। विकास नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अब जबकि उपजिला अस्पताल बन गया है, परन्तु अस्पताल मे आज भी बुनियादी जरूरतों का अभाव देखने को मिल रहा है । यह अस्पताल अब भी मा़त्र रेफर सेंटर बनकर रह गया है।
शिकायत प्रकरण पर पहुंची जांच टीम ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी विकास नगर के के शर्मा व अस्पताल प्रबंधन एवं शिकायतकर्ता का पक्ष सुना, निदेशक डॉक्टर भारतीय राणा ने बताया कि वह इस मामले की जांच आख्या स्वास्थ्य महानिदेशक को सौंपेगी। उप जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं में खामियां होने की बात पर उन्होंने कहा कि महानिदेशक स्तर पर उप जिला चिकित्सालय विकासनगर को लेकर कार्यवाही गतिमान है ।



