कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून दिनांक 07-04-2021 एक स्मैक तस्कर 04 ग्राम स्मैक मय इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय के द्वारा जनपद में युवा वर्ग में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करने के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय एव क्षेत्राधिकारी विकासनगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विकासनगर महोदय के द्वारा कोतवाली विकासनगर के सभी अधिकारी/कर्मचारी गणों को नशे की प्रवृत्ति एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु आदेशित एवम ब्रीफ किया गया था| जिस क्रम में आज दिनांक 07-04-2021 को गठित टीम के द्वारा गस्त के दौरान एक अभियुक्त सचिन राणा पुत्र केशर सिंह राणा निवासी ग्राम अटाल थाना त्यूणी देहरादून को चकराता रोड निकट अरण्य पब्लिक स्कूल गेट लक्ष्मण पुर के पास से 4 ग्राम स्मैक मय इलोक्ट्रॉनिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त सचिन राणा के विरुद्ध ndps एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पूछताछ अभियुक्त
अभियुक्त सचिन ने बताया कि वह मिर्जापुर से सस्ते दाम में स्मैक खरीदकर लाया था स्मैक का वजन कर विकासनगर व पहाड़ी क्षेत्र में महंगे दाम में स्मैक बेचने के लिये जा रहा था कि पुलिस ने गस्त के दैरान स्मैक के साथ पकड़ लिया। अभियुक्त का नाम-पता, सचिन राणा पुत्र केसर सिंह निवासी ग्राम अटाल थाना त्यूणी देहरादून उम्र 28 वर्ष। बरामदगी
1-कुल 04ग्राम स्मैक (हेरोइन)
2-एक इलॉट्रॉनिक तराजू- अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है|
पुलिस टीम, si अर्जुन सिंह गुसाईं चौकी प्रभारी विकासनगर,का0सुभाष रावत, का0 अनिल भंडारी