विकासनगर कोतवाली पुलिस ने ताश के पत्तों से हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए 5 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया अभियुक्तों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते व 8400 रुपए बरामद किए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार जनपद में अवैध कार्यों के विरोध पुलिस ने अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है डाकपत्थर चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और कुरैशी मोहल्ला जीवनगढ़ में पांच व्यक्तियों को ताश के पत्तों से हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते व ₹8400 बरामद किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा