विकासनगर पहाड़ी गली चौक पर व्यापार मंडल द्वारा सीडीएस जनरल बिपिन रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि

देहरादून विकासनगर तमिल नाडु में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारत के पहले सीडीएस बिपिन रावत व उनकी पत्नी तथा दल के अन्य 11 सदस्य का आकस्मिक निधन हो गया। जिसके कारण संपूर्ण उत्तराखंड राज्य में 3 दिवस का राजकीय शोक घोषित किया गया।
वही विकासनगर पहाड़ी गली चौक पर व्यापार मंडल के
द्वारा तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर हादसे में भारत के पहले प्रमुख CDS अध्यक्ष जनरल विपिन रावत के आकस्मिक दुखद निधन पर शोक सभा आयोजित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की । दर्दनाक हादसे मे शहीद हुए लोगो की आत्मशांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना की गई।
व्यापार मंडल के द्वारा अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजू ने कहा कि सीडीएस जनरल विपिन रावत का निधन इस देश को अपूरणीय क्षति है। सीडीएस विपिन रावत ने इस देश के गौरव को असीम सीमा तक बढ़ाया है उनकी कमी सदा इस देश को महसूस होती रहेगी।
भारत के लिए क्षति पूर्ण हादसा बताते हुए दुख प्रकट किया ,तथा उनके सानिध्य में महामंत्री भारत कालरा उपाध्यक्ष राजकुमार रोहिल्ला, अंकित कंसल, सूबेदार मनजीत चौहान, व्यापारी गण संजय जैन संजय डग, रवि अग्रवाल, जयंत शर्मा, अनुराग महेश्वरी, विक्टर, डॉक्टर नरदेव शर्मा, रवि महेश्वरी, संजय कक्कड़ ने बिपिन रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।




