FeaturedNational NewsUttarakhand News
विकासनगर भीमा वाला स्थित धार्मिक स्थल बावड़ी में प्रशासन ने अवैध निर्माण को किया ध्वस्त


भवननुमा आकार बनाने को लेकर आसपास के ग्रामीणों द्धारा विरोध के चलते प्रशासन ने आज उसे धवस्त कर दिया है।
आपको बता दे कि एक छोटी सी मजार को लाकडाऊन मे कुछ लोगों द्धारा बडा बनाने के पीछे क्या मंशा रही होगी वही जाने परंतु जैसे ही इस कार्य की भनक कुछ हिन्दू संगठनों को लगी तो उन्होंने इसका पुरजोर विरोध करना शुरू कर दिया। बताते चलें कि प्रशासन ने पहले जांच कराई और जांच में पाया गया निर्माण कार्य ग्राम समाज की भूमि पर किया गया प्रशासन ने भी सामाजिक सौहार्द बिगड़ने के डर से ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई मजार को आज धवस्त कर दिया।