विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान ने हरबर्टपुर व जीवनगढ़ क्षेत्र में अधिकारियों संग निरीक्षण कर दिए समस्याओं को दूर करने के निर्देश

UK/ विकासनगर
इलमसिंह चौहान की रिपोर्ट
*विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान ने हरबर्टपुर व जीवनगढ़ क्षेत्र में अधिकारियों संग निरीक्षण कर दिए समस्याओं को दूर करने के निर्देश* विकासनगर विधानसभा क्षेत्र की पीने के पानी व बिजली की समस्याओं एवं क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेने विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने लोक निर्माण विभाग, सिचाई विभाग ,पीएमजीएसवाई, ऊर्जा व जल संस्थान के विभागीय अधिकारियों के साथ हरबर्टपुर पता जीवनगढ़ ,अंबाडी आदि क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
पेयजल की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए मौके पर अधिकारियों को निर्देशित किया, और कहां की हरबर्टपुर क्षेत्र का एक हिस्सा ग्रामीण व दूसरा नगरीय क्षेत्र है। पीने के पानी के नए कनेक्शन नगरीय क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र में कम है। शहरी क्षेत्रों को फतेहपुर की टंकी से जोड़ा जाना है। हरबर्टपुर मे सड़क निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया ,और इसी क्रम में अधिकारियों संग जीवनगढ़ एवं अंबाडी आदि क्षेत्रों में भी लोक निर्माण विभाग द्वारा नई सड़कों को बनाए जाने हे तू भी अपनी निरीक्षण किया ।जीवनगढ़ डांडी में लो वोल्टेज की समस्या को देखते हुए मौके पर ऊर्जा विभाग के अधिशासी अभियंता को नया व बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए
।इस दौरान विधायक विकास नगर में सिंचाई विभाग के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख विकासनगर जसविंदर सिंह, सूरत सिंह, अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता एस के बर्नवाल, एसडीओ मुकेश बहुगुणा, श्रीकोटी, सुनील शाह, योगेंद्र चौहान ,अखिल गोयल, क्षेत्र पंचायत सदस्यसुमित्रा देवी, आशा चौहान,चौधरी दिलीप सिंह, अनिल आदि उपस्थित रहे।



