विकास नगर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत टॉपर हाई स्कूल एवं इंटर के छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

UK/ विकास नगर
रिपोर्ट : पुलिस के द्वारा हिंदी पत्रिका संवाददाता इलम सिंह चौहान
*बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत टॉपर रहे हाई स्कूल एवं इंटर के छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित*
विकासनगर दिनांक 28/10/ 2020 को बाल विकास परियोजना क्षेत्र विकास नगर द्वारा *बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ* कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान एवं विकास नगर ब्लाक प्रमुख जसविंदर सिंह की अध्यक्षता में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बहुत अच्छे परसेंटेज से पास होने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित करने हेतु ब्लॉक सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । 10वीं और 12वीं में बहुत अच्छे परसेंटेज लाने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और बाल विकास विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम के तहत ऐसी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों जिन्होंने 47 ड्रॉप आउट बालिकाओं को दुबारा स्कूल से जोड़ा और कोरोना काल में कोरोना वॉरियर्स के रूप में भी अपना योगदान दिया उन्हें भी सम्मानित किया गया । जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया और शुभकामनाएं दी कि निश्चित रूप से यह बच्चे देश का भविष्य है
और आने वाले समय में और अच्छे परसेंटेज से आगे बढ़ेंगे और अपने माता पिता और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे वही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में लगातार प्रचार प्रसार में विशेष योगदान देने के लिए वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान सिंह को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी तरुणा चमोला एवं नीलम जायसवाल, गायत्री रावत, ब्राह्मी तोमर, विधु गुलाटी, मीना बलूनी, फिरदौस आदि इस कार्यक्रम में शामिल रही।




