विकास नगर में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोतवाली विकास नगर, जनपद देहरादून दिनांक 15-01-2021दो वारंटी गिरफ्तार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा थाना क्षेत्र में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई, इसी क्रम में आज दिनाँक 15.01.2021 को उ0नि0 अर्जुन सिंह गुसाईं चौकी प्रभारी बाजार विकासनगर के नेतृत्व मैं एक टीम गठित की गई काफी समय से दो वारंटी अभियुक्त फरार चल रहे थे पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया अभियुक्त गणों को समय से मा0 न्यायालय पेश किया जायेगा।

गिरफ्तार अभियुक्त,अंकुर पुत्र सुरेश निवासी ग्राम रसूलपुर थाना विकासनगर जनपद देहरादून। संबंधित वाद संख्या-662/ 16 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट, सुरेश कुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी चिरंजीपुर थाना विकासनगर जनपद देहरादून। संबंधित वाद संख्या 17/2021 धारा 138 एन आई एक्ट
पुलिस टीम उ0नि0 अर्जुन सिंह गुसाईं चौकी प्रभारी बाजार विकासनगर कॉन्स 431 अनिल भंडारी, कॉन्स 221 कपिल रावत




