विकास नगर विधानसभा क्षेत्र स्थित शीतल नदी में क्षेत्रवासियों ने चलाया सफाई अभियान।

देहरादून,2 अप्रैल को शीतला नदी विधानसभा क्षेत्र विकास नगर में आज सफाई अभियान चलाया गया एडवोकेट गुरमेल सिंह राठौड़ ने कहा कि पूर्व में भी ग्रामीणों द्वारा शीतला नदी में सफाई अभियान चलाकर सफाई की गई शीतला नदी में रोड के दोनों और बहुत ज्यादा पॉलिथीन मुर्गे के पंख पैर और मृतक जानवरों को फेंक दिया जाता है रोड के किनारे से आने जाने वाले ग्रामीणों को बहुत दुर्गंध आती है जिससे कई बीमारियां फैलने का भय बना रहता है और बहुत लोग बीमार भी हो रहे हैं
शासन प्रशासन से पुनः अनुरोध है कि शीतला नदी में सफाई व्यवस्था हेतु कोई व्यवस्था बनाई जाए जो लोग गंदगी फैला रहे हैं उनके लिए भी कोई व्यवस्था की जाए सफाई अभियान में रूमी राम जयसवाल पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत छरबा रणजीत सिंह जायसवाल उपप्रधान ग्राम पंचायत छरबा अभिषेक मैथानी सामाजिक कार्यकर्ता राहुल पवार ग्राम पंचायत सदस्य छरबा विनोद चंदेल प्रिंस राणा छात्रसंघ अध्यक्ष डाकपत्थर महाविद्यालय हरपाल सिंह महिपाल सिंह राठौड़ हंसराज कौंडल अजय भारती आदि उपस्थित रहे।




