FeaturedNational NewsUttarakhand News

विकासनगर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों ने वार्षिक उत्कृष्ट कार्य सम्मान समारोह कार्यक्रम को लेकर विधायक विकासनगर से की मुलाकात

UK/ विकासनगर
इलम सिंह चौहान

विकासनगर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों ने वार्षिक उत्कृष्ट कार्य सम्मान समारोह कार्यक्रम को लेकर विधायक विकासनगर से की मुलाकात

विकासनगर 11 ओक्टूबर को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पछवादून इकाई विकासनगर के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने विकास नगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान व जिला पंचायत अध्यक्षा देहरादून मधु चौहान से प्रस्तावित वार्षिक कार्यक्रम उत्कृष्ट कार्य सम्मान एवं *कोरोना योद्धा सम्मान समारोह* व यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर औपचारिक मुलाकात की।

बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले इस मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित है।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधायक विकासनगर व जिला पंचायत अध्यक्षा देहरादून मधु चौहान से कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। जिस पर विधायक विकासनगर एवं जिला पंचायत अध्यक्षा द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने की बात कही। उन्होंने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। और कहा कि प्रदेश सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रतिबंध है।

बता दें कि इस कार्यक्रम में देश एवं समाज सेवा, शिक्षा ,खेल आदि वैश्विक आपदा के समय उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाना है। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पछवादून इकाई के संरक्षक मुकेश जुयाल यूनियन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नेगी , सचिव नरेंद्र कुमार राठौर, कार्यालय अध्यक्ष महेश रावत, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप चौधरी,सह सचिव संगठन विक्रम सिंह ,सह सचिव प्रचार इलम सिंह आदि शामिल रहे
—–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button