विकास नगर सुधांशु ठाकुर के नेतृत्व में 50 युवा काग्रेस परिवार में शामिल

UK / विकासनगर
इलम सिंह चौहान की रिपोर्ट
*विकासनगर सुधांशु ठाकुर के नेतृत्व में 50 युवा कांग्रेस परिवार में शामिल*
पछवादून के विकासनगर क्षेत्र में कोरोना संकट काल में कांग्रेस पार्टी द्वारा जिला अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में किए जा रहे राहत कार्यों से प्रभावित होकर 50 युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।युवा नेता सुधांशु ठाकुर के नेतृत्व में विकानगर क्षेत्र के 50 युवा विधिवत रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए। विकासनगर के तिलक भवन में आयोजित कार्यक्रम में युवा नेता सुधांशु ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री संजय किशोर जी द्वारा लगातार कोरोना काल में किए जा रहे
सराहनीय कार्यों से प्रभावित होकर सभी युवा आज कांग्रेस परिवार में अपनी आस्था व्यक्त करते हैं और यह भरोसा दिलाते हैं कि युवाओं के जोड़ने का कार्य निरंतर जारी रहेगा और जिला अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे । जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने युवाओं को नींव का पत्थर कहा कहा । उन्होंने कहा आज जिस प्रकार से युवाओं का रुझान कांग्रेस व पार्टी की विचारधारा में बढ़ता जा रहा है इससे आने वाले समय में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी साथ ही उन्होंने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी के प्रति आस्था व्यक्त करने वाले सभी युवाओं को उचित सम्मान दिया जाएगा और कांग्रेस परिवार सुख: दुख: में हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस की रीड साबित होंगे और सत्ता के नशे में चूर भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे , उन्होंने कहां की आज के युवा ही देश का भविष्य तय करेंगें इस अवसर पर शहर कॉन्ग्रेस अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष रिंकू कनौजिया, हरसुल शर्मा, प्रवीण प्रिंस रावत, सौरभ जिनाटा, बालक राम शर्मा, अनस, मुनीर आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में अनुज तोमर, सागर राणा, नितिन जोशी, हर्ष डोगरा, अभिषेक गुलेरिया, साहिल खान, ननकी, अमृत सिंह, गुरप्रीत सिंह, रितेश, विक्की पंवार, मयंक तोमर, लवी सकलानी, सुभानकर चौधरी आदि कई युवा शामिल हुए।




