विशाल महिला संत निरंकारी समागम ऋषि कुल ग्राउंड हरिद्वार

नारी शक्ति और नारी सशक्तिकरण को उजागर कर रहा है संत निरंकारी महिला सत्संग हरिद्वार 29 मार्च संत निरंकारी मिशन जहां पूरी मानवता की एकता एवं समानता का परिचय पूरे संसार में लहरा रहा है वही नारी शक्ति को भी स्त्री पुरुष समानता के आधार पर उसके आदर्श रूप में प्रकट होने का शुभ अवसर प्रदान कर रहा है सद्गुरु दिल्ली से आई परम पूज्य बहन संत निर्मल चंदा जी ने सद्गुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज के पावन संदेश में अपने विचारों में कहा कि ईश्वर सर्वव्यापक है और जानने योग्य है ईश्वर को जानकर ही हमारी भक्ति साकार होती है जब तक हमारे जीवन में परमात्मा नहीं आता है तब तक भक्ति अधूरी है क्योंकि जब तक हमारे जीवन में कोई आया ही नहीं तो भक्ति किसकी जब तक इस सर्वव्यापक परम तत्व को इंसान सद्गुरु से जान नहीं लेता जब तक सद्गुरु की कृपा नहीं होती तब तक भक्ति नहीं हो सकती उक्त उद्गार हरिद्वार स्थित ऋषि कुल मैदान में आयोजित विशाल महिला संत समागम को संबोधित करते हुए पूज्य बहन संत निर्मल चंदा जी ने व्यक्त किए संत निरंकारी मंडल मसूरी जॉन की ओर से आयोजित इस निरंकारी महिला संत समागम में बहन निर्मल चंदा जी ने जल जीवन अभियान का समर्थन करते हुए सभी से इस परम पुनीत मुहिम के साथ जुड़ने का आह्वान किया इस निरंकारी महिला संत समागम में लगभग 6000 से अधिक महिलाओं ने जल बचाने का संकल्प लिया और अभियान में शामिल टीम ने उपस्थित महिलाओं को पानी बचाने की महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की इस अभियान की टीम ने परम पूज्य बहन निर्मल चंदा जी को जेल प्रहरी सम्मान से सम्मानित किया गया जल बचाओ अभियान में शामिल अभियान के प्रमुख प्रदीप गर्ग ललित गोयल हेमा भंडारी विशाल गर्ग ईशान सौरभ आदि ने इस अभियान की जानकारी दी ज्ञान प्रचारक परम पूज्य बहन सविंदर कौर जी ने इस अभियान से जुड़कर सभी को पानी बचाने का संकल्प दिलाया मसूरी जॉन के जोनल इंचार्ज परम पूज्य संत हरभजन सिंह जी मेयर मनोज गर्ग जी और पार्षद राजेश शर्मा जी रमन सिंधी जगदीश लाल पावा चंद्रकांता अनिल पूरी सपना जी रोहतास बृजपाल सुरेश कनौजिया सुरेश चावला भूपेंद्र सैनी गंभीर सिंह आदि उपस्थित रहे
पुलिस के द्वारा हिंदी मैग्जीन के मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार राठौर व ईलम सिहं चौहान देहरादून उत्तराखंड।।




