शैक्षिक उन्नति समिति ने वेबीनार ऑनलाइन के जरिए उत्तराखंड के सभी जनपदों व विभिन्न राज्यों के असिस्टेंट प्रोफेसर ने लिया भाग

शैक्षिक उन्नयन समिति
“बालिका शिक्षा में महिलाओं की भूमिका” विषय पर ऑनलाइन राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन शैक्षिक उन्नयन समिति द्वारा किया गया। वेबीनार में उत्तराखंड के सभी जनपदों के साथ उत्तर प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, तेलंगाना आदि राज्यों से प्रतिभागी सम्मिलित हुए। वेबीनार में मुख्य अतिथि डॉ0 पूजा राठौर असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर (चमोली) को समिति द्वारा टीचर ऑफ द ईयर पुरस्कार 2020 प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि का साक्षात्कार श्रीमती मेनका तिवारी, जी0डी0 बिरला मेमोरियल स्कूल रानीखेत द्वारा लिया गया। समाज मे महिला साक्षरता दर कम होने के कारणों पर डॉ0 पूजा द्वारा विस्तार से चर्चा की गई तथा बताया गया कि बालिकाओं को अपने शिक्षा के लिए अपने परिवार में अपनी बात को पुरजोर तरीके से रखना चाहिए। कभी कभी एक बालिका को विद्यार्थी जीवन या सेवाकाल में उपेक्षाओं का सामना भी करना पड़ता है, अपनी योग्यता से वह इस प्रकार की परिस्थितियों से पार पा सकती है।बालिकाओं के लिए उच्च शिक्षा की योजनाओं की जानकारी भी मुख्य अतिथि द्वारा दी गयी। विजय द्विवेदी ने बताया कि भारत की स्वतंत्रता के समय महिला साक्षरता दर 8.86% थी और 2011 की जनगणना की अनुसार यह 65.46% है। पुरुष साक्षरता दर की तुलना में यह लगभग 17 % कम है। केंद्र तथा राज्य सरकारों द्वारा बालिका शिक्षा उन्नयन के लिए कई कार्यक्रम संचालित हैं , परंतु समाज के सहयोग के बिना सफलता पूर्णतः नहीं मिल पाएगी। राकेश कन्नौजिया द्वारा बालिका शिक्षा उन्नयन में महिलाओं की बहन, माता और शिक्षिका के भूमिका पर चर्चा की गई। मदन मोहन सेमवाल द्वारा टिहरी जनपद में बालिका शिक्षा के उन्नयन हेतु गतिमान कार्यक्रमों की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गयी। वेबीनार के अन्य वक्ताओं में लक्ष्मी सिंह, रुचि मैखुरी, साकिर अहमद अंसारी, राकेश कुमार, सोहनलाल, ममता त्रिपाठी, हिमांशु काला, संजय मौर्य आदि रहे। कार्यक्रम में मनोज बहुगुणा, सुधीर कांति,अतीक उर रहमान, श्वेता चौहान ,हरि भट्ट, अविरव (बंगाल), सपना, डॉक्टर भारती कनौजिया , अनिल जोशी, प्रोफेसर रितेश कुमार,जगमोहन कठैत, संजय प्रजापति, मनोज पांडे, धनंजय उनियाल, सविता, दीप्ति रावत, मो0 नसीम, हर्षिता यादव, रघुवीर तोमर, हेम पांडे, जितेन दास(असम), राकेश टम्टा, महिधर सेमवाल , ममता वशिष्ठ, अब्दुल मन्नान, संगीता डोभाल, रूबी त्यागी, मेघना पंत आदि उपस्थित रहे।




