संत निरंकारी मिशन ने मसूरी में विधायक गणेश जोशी के अनुरोध पर 4000 मास्क दिए

मसूरी
संत निरंकारी मिशन मसूरी ने चार हजार मास्क दिए।
मसूरी। संत निरंकारी मिशन मसूरी ने विधायक गणेश जोशी के अनुरोध पर चार हजार मास्क जरूरतमंद आम जनता के वितरण के लिए भाजपा मसूरी मडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल को सौंपे।
मसूरी के कैमल्स बैक रोड स्थित संत निरंकारी भवन में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिहं के नेतृत्व में ज्ञान प्रचारक हेमराज शर्मा के हाथों चार हजार मास्क भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल को सौंपे। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि संत निरंकारी मंडल पूरे विश्व व देश में सेवा का कार्य करता है वही मसूरी में निंरकारी मिशन पूरे वर्ष सेवा के कार्य करता रहता है व जरूरतमंदों की सेवा भी करता है। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के दौरान संत निरंकारी मिशन ने मसूरी व आसपास के क्षेत्रो में राशन वितरण, मास्क, सेनेटाइजर, व अस्पतालों में फेस शील्ड, व पीपीई किट आदि वितरित किए है। इसी कड़ी में विधायक गणेश जोशी ने संत निरकारी मिशन से मास्क देने का अनुरोध किया था जिस पर मिशन ने चार हजार मास्क दिए है जो आम जनता को दिए जायेगे। इस मौक ेपर विरेंद्र पुंडीर, सेवा दल अधिकारी सुमित कंसल, पुनीत कुमार आदि मौजूद रहे।




