सेलाकुई पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त शातिर पशु चोर रकीब को किया गिरफ्तार

*सेलाकुई पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त शातिर पशु चोर राकिब को किया गिरफ्तार*
जनपद देहरादून के थानाध्यक्ष सेलाकुई द्वारा थाना क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा सुरागरसी पतारसी कर पौंटा रोड़ आम के बगीचे से एक वांछित अभियुक्त शातिर पशु चोर राकिब पुत्र मोहम्मद नासिर निवासी कस्बा बेहट थाना बेहट जिला सहारनपुर हाल पता जमनपुर सेलाकुई को वाद संख्या थाना सेलाकुई में 106/2020 धारा 379/411/201 आईपीसी पशु व थाना सहसपुर मे अपराध संख्या348/2020 धारा380/411/201 आईपीसी पशु चोरी के तहत गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है एवं किरायेदार सत्यापन न करने पर मकान मालिक आमिर निवासी जमनपुर का चालान भी पुलिस एक्ट में किया गया ।पुलिस टीम उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ,कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल बृजपाल सिंह शामिल रहे।




