स्मैक बेचकर पैसा इकट्ठा कर मर्चेंट नेवी में जाना था पैसा कमाने के लालच में स्मैक बेचने का किया काम पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के द्वारा हिंदी मैग्जीन के मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार राठौर देहरादून उत्तराखंड।।
कोतवाली सिटी*
( *अवैध स्मैक (मॉर्फिन) के साथ चार तस्कर गिरफ्तार* )
विगत कई दिनों से थाना कोतवाली नगर पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिल रही थी कि कुछ लड़के जो कि देहरादून ग्रामीण छेत्र के रहने वाले हैं, बरैली से सस्ते दामो पर स्मैक लाकर, देहरादून में नवयुवको, व शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चो को मोटे दामो पर बेच रहे है, उक्त प्राप्त सूचना को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया को अवगत कराया गया जिस पर महोदया द्वारा उक्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए तथा साथ ही नशा मुक्ति अभियान के दृष्टिगत उक्त प्राप्त सूचना से सम्बंधित तथ्यों को गहनता से परीक्षण/ विश्लेषण कर उक्त तस्कर लड़को को पकड़ने के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर व co city महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी कोतवाली के निर्देशन में व0उप0निरी0 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा प्राप्त तथ्यों का गहनता से विश्लेषण कर उक्त सूचना को पुलिस सूत्रों को भली भांति ब्रीफ कर उक्त लड़को व अन्य स्मैक खरीदने व बेचने वालों की तलाश में लगाया गया, एवम छेत्र में संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, व वाहन आदि का सघन चैकिंग अभियान भी चलाया गया, इसी क्रम में आज दिनांक 24-25/04/18 की रात्रि को सूत्रों से जानकारी मिली कि कुछ लड़के आज ही बरैली से स्मैक लाकर दीनदयाल पार्क के पास डीलिंग करने वाले हैं, इस सूचना पर समस्त पुलिस बल को अलर्ट कर उक्त संदिग्ध लड़को की तलाश प्रारम्भ की गई, तो तलाशी के दौरान पुलिस टीम को चार लड़के दीनदयाल पार्क के रेलिंग के पास अंधेरे में खड़े दिखाई दिए जो कि पुलिस को देखकर भागने लगे जिनको पुलिस द्वारा दौड़कर व आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया, इनके कब्जे से अलग अलग कुल 21.74 ग्राम अवैध स्मैक (मॉर्फिन) बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई। इनके विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, इनको मान0 न्यायालय पेश किया जाएगा ।
*नाम पता अभियुक्तगण*
“”””””””””””””‘””””‘””‘””””””””””
1. कुलदीप सिंह बसेरा पुत्र वीरेंद्र सिंह बसेरा नि0 ग्राम बडोवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 26 वर्ष।
2. राहुल कुमार पुत्र रमेश कुमार नि0 ग्राम बडोवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 24 वर्ष।
3. अंकित गुप्ता पुत्र अरविंद गुप्ता नि0 नया गाव पैलियो, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 24 वर्ष।
5. यूनुस पुत्र यामीन नि0 उपरोक्त , उम्र 25 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण*
“”””””””””””””””””””””””””””
1. 21.74 ग्राम अवैध स्मैक (मॉर्फिन) कीमत करीब 1,20,000 रुपये।
2. एक पॉकेट इलेक्ट्रॉनिक तोल मापक यन्त्र।
*पूछताछ के विवरण*
“”””””””””””””””””””””””””
अभियुक्त गणो ने पूछताछ पर बताया कि अभि0 कुलदीप सिंह एक साल पहले मर्चेंट नेवी में काम करता था अब छोड़ दिया है, दोबारा से मर्चेन्ट नेवी में जाने के लिए कोर्स करना था जिसके लिए पैसे की जरूरत थी, तो स्मैक वेचकर जल्द पैसा इकट्ठा कर मर्चेन्ट नेवी में जाना था, अभियुक्त राहुल ने बताया कि यह हाई स्कूल पढ़ा लिखा है, प्लम्बर का काम करता है, कभी कभी स्मैक पीता भी है, पहली बार कुलदीप के साथ बरैली गया था स्मैक लाने, अपने बच्चे का अगले महीने बर्थडे था, जिसके लिए पैसे इकट्ठा करना था, इसीलिए शॉर्टकट से पैसा कमाने के लालच में स्मैक बेचने के काम मे लग गया, अभियुक्त अंकित गुप्ता ने बताया यह pvc का काम करता है, करीब 1 साल से स्मैक पी रहा है, बरैली से करीब 7-8 बार स्मैक ला चुका है, हाई स्कूल पढ़ा है, pvc के काम से स्मैक पीने व घर का खर्च न चलने के कारण स्मैक बेचकर जल्द पैसा कमाने के लालच में इस काम मे लग गया, अभियुक्त यूनुस ने बताया कि यह 12वी पढ़ा लिखा है, सेंट्रिंग का काम करता है, 6-7 महीने से स्मैक पीता है, बरैली 2 बार गया है, सस्ते दामो पर बरैली से स्मैक लाकर कुछ खुद पी लेता है, और कुछ बेच लेता है। इन सबने ये भी बताया कि यह लोग आपस मे एक दूसरे को जानते हैं, तथा आसपास गांव के रहने वाले हैं, कुलदीप सिंह सबसे पहले बरैली से स्मैक लाया था, उसके बाद वाकी तीनो को अंकित ने ही बरैली का अड्डा दिखाया, उसके बाद ये अक्सर चारो या दो दो करके बरैली से सस्ते दामो पर स्मैक लेकर कुछ मात्रा ख़ुद पिने में इस्तेमाल करते और कुछ मोटे दामो पर प्रेमनगर व देहरादून के शिक्षण संस्थानों में छात्रों को, एवम नवयुवको को बेच देते थे, यह लोग कल दिनांक 24/4/18 को बरैली से किसी खान नामक व्यक्ति से जो फतेहगंज में रहता है, से स्मैक खरीदकर लाये थे, दीनदयाल पार्क में अंधेरे में खड़े होकर स्मैक पी रहे थे तथा कुछ खरीदने वालो का इंतज़ार भी कर रहे थे कि उससे पहले ही पुलिस द्वारा इनको पकड़ा लिया गया। पूछताछ पर इनके द्वारा अन्य स्मैक खरिदने व बेचने वालो के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, प्राप्त तथ्यों का गहनता से परीक्षण/ विश्लेषण कर अन्य प्रकाश में आये व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।
*पुलिस टीम*
“”'””””'”””””””””‘
1. व0उ0निरी0 अशोक राठौड़
2. उ0निरी0 महावीर सिंह
3. कानि0 बृजमोहन
4. कानि0 मनोज यादव
5. कानि0 जगेंद्र सिंह
6. कानि0 लोकेन्द्र
7. कानि0 मोहित शर्मा
*अपराध का तरीका*
“‘””””””””'””””””””””””””””
अभियुक्त गणो द्वारा शार्ट कट से जल्द पैसा कमाने के लालच में बरैली से सस्ते दामो पर स्मैक लाकर देहरादून के शिक्षण संस्थानों के छात्रों व नवयुवको को मोटे दामो पर बेचना व कुछ मात्रा खुद पीने में इस्तेमाल करना।
अभियुक्त गणो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।




